फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंटू सेंगर हत्याकांड: फर्जी आईडी पर सिम इस्तेमाल करने पर पप्पू स्मार्ट समेत सात पर रिपोर्ट

Mon, 18 Jan 2021 12:57 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : amar ujala
पिंटू सेंगर हत्याकांड में फर्जी आईडी पर सिम का इस्तेमाल करने में पप्पू स्मार्ट और सऊद अख्तर समेत सात आरोपियों पर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। जांच के बाद डीआईजी से अनुमति के बाद चकेरी पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

2 of 5
पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : amar ujala
चकेरी में 20 जून को हिस्ट्रीशीटर पिंटू सेंगर की हत्या हुई थी। हत्याकांड में पुलिस ने पप्पू स्मार्ट समेत 14 आरोपियों को जेल भेजा था। दो आरोपी फरार हैं। पुलिस की जांच में सामने आया था कि अधिकतर आरोपी फेक आईडी पर सिम चलाते थे।
विज्ञापन

3 of 5
पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
यह मामला अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। अब पुलिस ने सात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। इसमें तनवीर बादशाह, साफेज सैफी उर्फ हैदर, राशिद कालिया उर्फ घोड़ा, मो. उर्फ गुलरेज और मो. फैसल भी शामिल हैं। सीओ कैंट निखिल पाठक ने बताया कि टेलीकॉम कंपनी से दस्तावेज लिए गए हैं।

 

4 of 5
पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
इनसे साबित हुआ है कि फेक आईडी पर आरोपी सिम चलाते थे। मामले में सभी आरोपियों के जेल में बयान दर्ज किए जाएंगे। राशिद कालिया अभी भी फरार है। आरोपी टायसन का नाम केस में शामिल नहीं है। वह कुलीबाजार निवासी मो. शाहफैज के नाम से सिम चलाता था। पुलिस अफसरों का कहना है कि विवेचना में नाम जोड़ा जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
इनके नाम से लिया था सिम
पप्पू स्मार्ट तीन सिम चलाता था। जो विभस यादव, हर्षित यादव व अरविंद के नाम पर थे। सऊद अख्तर अजमत खान के नाम, तनवीर बादशाह शमी आजम, साफेज सैफी अनुराग, राशिद कालिया खुशी, मोहम्मद असलम मोहम्मद इमरान और मोहम्मद फैसल रुद्र के नाम की आईडी पर सिम लिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें