फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता हत्याकांड: पूर्वांचल के बाहुबली का खास है सउद, ये बात भी सामने आई

Tue, 23 Jun 2020 03:14 PM IST
शिखा पांडेय सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
बसपा नेता की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
पिंटू सेंगर हत्याकांड के तार पूर्वांचल से जुड़े हैं। हत्यारोपी सउद पूर्वांचल के एक बाहुबली का करीबी है जिसे शहर से 2017 विधानसभा चुनाव में टिकट मिला था लेकिन बाद में कैंसिल हो गया था। सउद उसकी चुनावी बैठकें कराने के साथ ही उसके शूटरों के साथ भी घूमता था।
विज्ञापन

2 of 5
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
आशंका है कि उन्हीं शूटरों ने उसकी दोस्ती निभाई और उसके इशारे पर पिंटू सेंगर को मौत के घाट उतारा। इससे संबंधित कुछ सुराग पुलिस को मिले हैं जिस पर तहकीकात जारी है। अभी तक की जांच में पूर्वांचल के शूटरों के शामिल होने का सुराग लगा है इसलिए अब शक की सुई बाहुबली की तरफ घूम गई है।

 
विज्ञापन

3 of 5
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
आशंका है कि सउद अख्तर और पप्पू स्मार्ट ने पिंटू को रास्ते से हटाने के लिए बाहुबली की मदद ली होगी। फिलहाल पुलिस अफसर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ हो रही है।

 

4 of 5
पिंटू सेंगर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजासा
शातिर शूटर बिंद भी रडार पर
शहर के शातिर अपराधी डी-2 गैंग के रईस बनारसी और मोनू पहाड़ी की मौत के बाद वाराणसी जेल में बंद शातिर बदमाश राजकुमार बिंद उर्फ मामा शहर में अपना गैंग सक्रिय करने के प्रयास में जुटा हुआ है। मौजूदा समय में वो वाराणसी जेल में बंद है। खुफिया के पास इससे संबंधित अहम जानकारियां भी हैं। जिस तरह से वो शहर में सक्रिय होना चाहता है, उससे ये भी आशंका है कि वो भी इस हत्याकांड की साजिश जेल में रहकर रच सकता है। वहां उससे पूछताछ भी की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीसीटीवी में कैद हुए बाइक सवार बदमाश - फोटो : अमर उजाला
सउद-पप्पू को एक विधायक का संरक्षण
हत्यारोपी सउद अख्तर और पप्पू स्मार्ट को एक विधायक का संरक्षण मिला हुआ है। विधायक ने उनके काफी मामले सुलझाए हैं। पप्पू स्मार्ट पर दर्ज पॉक्सो-दुष्कर्म मामले में भी विधायक ने उसकी पैरवी की थी। जब इसकी जानकारी पिंटू को हुई तो उसने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उसके तमाम खास लोगों को दूसरी पार्टी ज्वाइन करवा दी और विरोध में खड़ा कर दिया था। विधायक की भी बाहुबली से बनती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें