कानपुर के शूटरों ने ही बसपा नेता पिंटू सेंगर को मौत के घाट उतारा था। इसका खुलासा एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने की। मामले में चकेरी पुलिस ने गुरुवार को रेलबाजार के मीरपुर कैंट निवासी एक शूटर एहसान कुरैशी को दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त पल्सर व एक तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन
2 of 6
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
एसपी पूर्वी ने बताया कि पिंटू सेंगर का प्रापर्टी को लेकर काजीखेड़ा निवासी सुशील मिश्रा, जेके कॉलोनी निवासी वीरेंद्र पाल, जाजमऊ दरगाह शरीफ निवासी सऊद अख्तर, सुभान अल्लाह व हिस्ट्रीशीटर पप्पू स्मार्ट से विवाद था। जिसके चलते उन्होेंने पिंटू की हत्या की साजिश रच डाली। इसी क्रम में पप्पू ने डिफेंस कॉलोनी निवासी अपराधी तनवीर बादशाह और भाड़े के हत्यारे हैदर को 40 लाख रुपये में सुपारी देकर आठ लाख रुपये एडवांस दिए थे।
विज्ञापन
3 of 6
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
20 जून को हैदर ने भाड़े के हत्यारों से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रेश सिंह के घर के बाहर हत्या कराई। पुलिस ने तीन जुलाई को पप्पू स्मार्ट, उसके भाई तौसीफ उर्फ कक्कू, मनोज गुप्ता, श्याम श्याम सुशील मिश्रा, वीरेंद्र पाल और तनवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गुरुवार को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से एक सुपारी किलर एहसान कुरैशी को पकड़ लिया। पूछताछ में एहसान ने बताया कि वह पेशे से मीट का कारोबार करता है। कुछ माह पहले उसकी मुलाकात हैदर से जिम में हुई थी। वारदात के लिए उसने दो लाख रुपये देने की बात कही, लेकिन उसने महज 25 हजार रुपये, पल्सर व असलहे दिए थे। बाकी की रकम काम होने के बाद देने की बात कही थी। बकौल एसपी पूर्वी एहसान पांचवा पास है। जो मीट बेचने के साथ ही प्रापर्टी का भी काम करता है।
4 of 6
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
सात दिन के भीतर हत्या करने का किया था वादा
पूछताछ में एहसान ने बताया कि हैदर सैफी ने पप्पू स्मार्ट से 16 जून से 23 जून के बीच पिंटू सेेंगर की हत्या करने का वादा किया था। जिसके लिए हैदर ने उसके अलावा रेलबाजार के ही रहने वाले सलमान बेग, फै जल व इटावा निवासी रासिद कालिया को साथ मिलाया था। हत्या से पहले हैदर ने सभी शूटरों को अपने एक साथी अनीस की स्कार्पियों से पिंटू सेंगर के घर से आने-जाने का स्थान और उसकी गतिविधियों की रैकी कराई थी।वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार दूसरा शूटर सलमान को भी पुलिस ने दबोच लिया है। जिससेे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 6
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
असलहे से लेकर कपड़े तक कराया मुहैया
एसपी पूर्वी ने बताया कि शूटरों की कोई पहचान न हो इसके लिए हैदर ने शूटरों को, असलहा, बाइक व कपडे़ भी मुहैया कराया था। उनका कहना था काम हो जाने के बाद बाइक से साथ-साथ कपड़े भी किसी को दे दें। जिससे की उनकी पहचान छुपाई जा सके। हत्या के वक्त एहसान कुरैशी व राशिद कालिया बाइक पर बैठे थे, वहीं केटीएम बाइक पर फैसल व सलमान थे। पिंटू सेंगर पर गोली राशिद कालिया व सलमान ने चलाई थी। पुलिस अब हत्या की साजिश रचने वाले हैदर सफी समेत तीन अन्य शूटरों की तलाश में दबिश दे रही है। एसपी पूर्वी ने बताया कि पप्पू स्मार्ट ने 40 लाख रुपये में सुपारी दी थी। एडवांस के तौर पर आठ लाख रुपये दिए थे। बाकी काम हो जाने के बाद वादा किया था।
सीसीटीवी में कैद हुए बाइक सवार बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. विश्वास के क्लीनिक के बाहर मारने का था प्लान
एहसान ने पुलिस को बताया कि पहले वह पिंटू सेंगर को उसके घर के पास ही मारने वाले थे। जिसके लिए चारों दो बाइकों पर सवार होकर अलग अलग गए थे। शूटर सबसे पहले उसके घर के नुक्कड़ पर पहुंचे जहां चारों ने अलग-अलग बिरयानी खाई। इस बीच उसकी कार वहां से निकल गई। इसके बाद वह पिंटू सेंगर के पीछे डॉ विश्वास के क्लीनिक पर पहुंचे। जहां अधिक भीड़ भाड़ होने के चलते वहां पिंटू को शूट नही कर सके, लेकिन सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रेश सिंह के घर के बाहर पहुंचते तीन शूटरों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। एहसान ने बताया कि वह पिंटू के चालक को भी मारने चाहते थे, लेकिन वह पहले तो उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन फायरिंग करते ही वह भाग निकला।इसके बाद वह वहां से भाग निकले।