कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मियों की मौत का जिम्मेदार कुख्यात विकास दुबे आठ दिन बाद कानपुर में मार गिराया गया। हम आपको घटना स्थल की फोटोज दिखाने जा रहे हैं जहां मुठभेड़ के बाद विकास दुबे ढेर हुआ।
विज्ञापन
2 of 5
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
विकास को गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद यूपी एसटीएफ उसे कानपुर ला रही थी। कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में किसान नगर नहर के पास पुलिस की गाड़ी पलट गई।
विज्ञापन
3 of 5
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
सूत्रों की मानें तो गाड़ी में ड्राइवर के अलावा तीन एसटीएफ के जवान थे। घटना के वक्त कानपुर के सचेंडी इलाके में बारिश हो रही थी। इसी दौरान एसटीएफ की एक गाड़ी पलट गई। विकास पिछली सीट पर बीच में बैठा था।
4 of 5
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
इसी बात का फायदा उठाकर विकास ने एक एसटीएफ जवान की पिस्टल छीनी और भागने की कोशिश की। विकास की फायरिंग और गाड़ी पलटने से कुल चार एसटीएफ जवान घायल भी हुए। जवाबी फायरिंग में विकास को मारा गया है।
विकास को चार गोलियां लगी हैं। जिनमे से एक उसके सिर में दो सीने में और एक कमर में लगी है। वहीं मुठभेड़ में चार एसटीएफ के जवान घायल हुए है। मौके से वह असलहा बरामद हुआ है जिसे छीन कर विकास दुबे भागा था।