रविवार की सुबह करीब 11 बजे कन्नौज में छिबरामऊ के मोहल्ला कस्साबान में बाल्मीकि समाज के लोग एकत्र हुए। इसके बाद लोगों ने समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी करने वालों के प्रति रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
2 of 4
चौराहे पर पुतला फूंकते बाल्मीक समाज के लोग
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म अभिनेता व अभिनेत्री द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान बाल्मीकि समाज पर अभद्र टिप्पणी की गई थी, जिससे बाल्मीकि समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। आक्रोशित लोगों ने रविवार को सलमान खान की मुख्य बाजार में अर्थी निकाली और नारेबाजी करते हुए पीपल चौराहा पर उसे फूंक दिया।
विज्ञापन
3 of 4
सलमान खान
आक्रोशित लोगों ने फिल्म अभिनेता सलमान खान की अर्थी बनाई और उसे मुख्य बाजार में घुमाते हुए ले गए। युवकों ने सलमान खान और शिल्पा सेट्टी मुर्दाबाद के नारे लगाकर रोष प्रकट किया। इसके बाद अर्थी को लेकर पीपल चौराहा पहुंचे और वहां उसे आग के हवाले कर दिया।
बाल्मीकि समाज के लोगों ने बताया कि फिल्म अभिनेता सलमान और शिल्पा सेट्टी द्वारा उनके समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी की गई है। ऐसे में उन लोगों को समाज से माफी मांगनी चाहिए। ऐसा न करने पर उनका समाज उग्र आंदोलन करेगा।