फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूंखार डकैत बबुली कोल का ऐसा भय कि पूरे गांव में पसरा सन्नाटा

Fri, 12 Jan 2018 08:10 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
बबुली कोल
पांच लाख 30 हजार रुपये के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग ने यूपी के चित्रकूट में तीन करोड़ की लागत से बन रहे विद्युत उपकेंद्र स्थल पर मंगलवार की देर रात को धावा बोलकर तीन मजदूरों को पीटा था। उनके मोबाइल व नगदी लेकर भागे डकैतों ने ठेेकेदार से पांच लाख रुपये की रंगदारी पहुंचाने की धमकी दी थी।
 
 
विज्ञापन

2 of 6
डेमो पिक
 इसके बाद से दूसरे दिन गुरुवार को भी पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी, सीओ विनीत सिंह, एंटी डकैती टीम प्रभारी सुजीत कुमार व थानाध्यक्ष दिनेश सिंह घटना स्थल पहुंचे। सभी ने मौके पर मौजूद ठेकेदार व आसपास के कुछ ग्रामीणों से बातचीत की। कोई मजदूर मौके पर नहीं मिला। ग्रामीणों के चेहरे पर भी डकैतों का भय दिखा जिस पर पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा का पूरा भरोसा देकर कहा कि सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 6
घायल मजदूर - फोटो : अमर उजाला

डकैतों द्वारा निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र में मजदूरों की पिटाई और रंगदारी मांगने के बाद गुरुवार को निर्माण कार्य बंद रहा। पुलिस लगातार जंगल व घटनास्थल के आसपास डकैतों की तलाश में जुटी है लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पिटाई के बाद कैलहा गांव में भी दहशत का माहौल है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल के पास देर शाम को पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।

 

4 of 6
घायल मजदूर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डकैतों की तलाश में कांबिंग की जा रही है। बहिलपुरवा व मारकुुंडी थाना क्षेत्र के जंगलों में देर रात तक पुलिस टीम मौजूद रहती है। घटनास्थल पर पीएसी कैंप लगाया गया है। ठेकेदार को सुरक्षा का पूरा भरोसा देकर काम शुरु कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
घायल मजदूर
मजदूरों में दहशत, नहीं लौट रहे काम पर 
निर्माण स्थल पर पीएसी तैनात होने के बावजूद मजदूरों में दहशत का माहौल है। ठेकेदार ने बताया कि फिलहाल मजदूर काम पर नहीं लौट रहे हैं। कई मजदूरों को बुलाया गया है लेकिन गुरुवार को मजदूर नहीं आए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घायल मजदूर
मारपीट में घायल मजदूरों की हालत में सुधार
डकैतों की मार से घायल तीन मजदूरों की हालत में सुधार हो रहा है। गुरुवार को तीनों मजदूरों ने इलाज के बाद गांव लौटने की इच्छा जताई है। उनके चेहरे में दहशत दिख रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें