सोशल मीडिया पर युवाओं की सक्रियता को नकारा नहीं जा सकता। लेकिन आपकी नासमझी आपके लिए मुसीबत का सबब भी बन सकती है। बात जब किसी को आहत करने वाली हो तो आपको जेल की सलाखों के पीछे भी जाना पड़ सकता है। इसलिए फेसबुक पर पोस्ट करने से पहले आपको कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। कहीं ऐसा न हो कि आपकी अभिव्यक्ति आपके लिए मुसीबत लेकर आए। जानें क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन
2 of 4
डेमो पिक
यूपी के औरैया जिले में शुक्रवार की रात एक युवक ने फेसबुक पर पोस्ट डाली। चंद घंटों में सैकड़ों लोगों ने लाइक और शेयर कर दिया। इसके बाद शुरू हो गया हंगामे का दौर। उस पोस्ट के बाद एक धर्म विशेष में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो पिक
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बीसलपुर में शुक्रवार की रात एक युवक ने फेसबुक पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट डाल दी। चंद घंटों में सैकड़ों लोगों ने लाइक और शेयर कर दिया। इसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली क्षेत्र के बीसलपुर निवासी युवक जिसकी फेसबुक आईडी अमन अंबेडकर के नाम से बनी थी, उस पर एक पोस्ट के बाद एक धर्म विशेष में आक्रोश फैल गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी बलिराज शाही के निर्देश पर उपनिरीक्षक अमित राठौर ने युवक अमन राज पुत्र जितेंद्र दोहरे निवासी बीसलपुर को गिरफ्तार कर लिया। उस पर आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।