फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने YOUTUBE चैनल से हिट हो रहे हैं पंकज, आप भी जानें कैसे बन सकते हैं 'सोशल मीडिया स्टार'

Tue, 08 May 2018 09:14 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
पंकज कुमार
यूपी के कानपुर में न्यू सिविल लाइंस विनायक नगर निवासी पंकज कुमार अपने वीडियो से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वैसे तो पंकज मूल रूप से बलिया जिले के रहने वाले हैं। इन दिनों पंकज वीडियो शेयरिंग वेबसाइट यू-ट्यूब पर अपने चैनल गजब इंडिया और अजब-गजब से लोगों को महत्वपूर्ण जानकारियों दे रहे हैं।
 
वीडियो के माध्यम से लोगोें को बताने की कोशिश की है कि विधान परिषद क्या है और इसके चुनाव कैसे होते हैं? ऐसे ही सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को हटाने के लिए महाभियोग का प्रस्ताव कैसे लाया जाता है ? इस तरह के कई जानकारी परक वीडियो पंकज ने अपने चैनल पर डाले हैं। इसके अलावा इतिहास, संस्कृत आदि मुद्दों से जुड़े 167 वीडियो डाल चुके हैं।


 
विज्ञापन

2 of 5
पंकज कुमार
क्राइस्टचर्च कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद पंकज ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (आईएमएमसी-दिल्ली) से पत्रकारिता का कोर्स किया। कई मीडिया संस्थानों में नौकरी की। इसके बाद उन्होंने 14 अक्तूबर 2016 को खुद का यू-ट्यूब चैनल बनाया। कम समय में ही पंकज के वीडियो सोशल मीडिया पर छा गए और खूब शेयर किए गए। गजब इंडिया चैनल को डेढ़ साल के भीतर 53,918 लोगों ने सब्सक्राइब किया। 5,048,798 से ज्यादा लोगों ने वीडियो देखे हैं।


 
विज्ञापन

3 of 5
पंकज कुमार
इस चैनल पर भारत और दुनिया के कई अनसुने किस्से, कहानियां, राजनीतिक से लेकर इतिहास के पन्नों तक की जानकारी दी है। विज्ञान के रोमांच से लेकर संस्कृति की गहराइयों को भी अपने वीडियो में जगह दी है। 167 में आठ वीडियो ऐसे हैं, जिनको दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कुछ वीडियो ऐसे हैं, जिन्हें तीन लाख, चार लाख और पांच लाख व्यूज मिले हैँ। 1990 में जन्मे पंकज मूलरूप से बहराइच के रहने वाले हैं। पढ़ाई के दौरान शहर में आकर रहने लगे थे। पिता राकेश कुमार शर्मा लेखपाल हैं। 


 

4 of 5
पंकज कुमार
दर्शक को बेवकूफ नहीं बना सकते
पंकज कहते हैं कि बहुत से ऐसे विषय हैं जिसके बारे में लोग जानना चाहते हैं लेकिन उसके बारे में सही जानकारी नहीं मिल पाती है। अमूमन मैं ऐसे ही मुद्दों पर वीडियो बनाता हूं। मैं कोशिश करता हूं कि विषय के जानकार को अपने चैनल पर लाऊं ताकि वीडियो से अच्छी जानकारी दे सकूं। कोशिश रहती है कि वीडियो दूसरे वीडियो से अलग हों। कुछ नया हो, क्योंकि दर्शकों को बेवकूफ नहीं बना सकते।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंकज कुमार
यू-ट्यूब चैनल से इनकम के लिए स्पॉन्सर भी जरूरी
पंकज बताते हैं कि इनकम के लिए यू-ट्यूब चैनल एक अच्छा प्लेटफॉर्म हैं। हालांकि उनकी अभी बहुत ज्यादा इनकम नहीं हो पा रही। सिर्फ विज्ञापन से ही पैसे नहीं कमा सकते हैं बल्कि आपको स्पॉन्सर भी मिलने चाहिए। इस प्लेटफार्म पर कंप्टीशन बहुत ज्यादा है। भारत के पुराने शहरों से जुड़े मुद्दों पर डॉक्यूमेंट्री बनाने की सोच रहा हूं। शुरुआत कानपुर से ही करूंगा। यहां की बंद पड़ी मिलों के बारे में वीडियो बनाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें