लखनऊ-कानपुर हाईवे पर उन्नाव जिले के अजगैन थानाक्षेत्र में पक्षी विहार के निकट तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार गुरुवार सुबह करीब 5 बजे घने कोहरे में आगे चल रहे अज्ञात वाहन से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख के भतीजे, उसकी पत्नी व करीब एक माह की दुधमुंही बच्ची की मौत हो गई। युवक पत्नी व बच्ची के साथ फिरोजाबाद स्थित ससुराल जा रहा था। घर से एक किलोमीटर की दूरी पर ही हादसे का शिकार हो गया।