फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: शुभम की पत्नी बोली- पति की वजह से बची सैकड़ों जानें, खाई थी पहली गोली…मिले शहीद का दर्जा

Fri, 25 Apr 2025 05:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, पनकी धाम के महंत कृष्ण दास जी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और हिंदू संगठनों के लोगों ने शुभम के परिजनों से मुलाकाम की। इस दौरान परिवारी जनों को सांत्वना देते हुए शुभम को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
1 of 6
रोती बिलखती शुभम की पत्नी ऐशान्या - फोटो : संवाद
शुभम की पत्नी ऐशान्या ने महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान से मांग करते हुए कहा कि वहां पर हिंदू मुस्लिम पूछकर मेरे पति को गोली मारी गई। उसके बाद ही वहां भगदड़ मच गई। भगदड़ की वजह से आतंकी भी इधर-उधर भागते हुए गोलियां बरसा रहे थे। गोली की आवाज सुनकर सैकड़ों लोग भागे, जिससे उनकी जानें बची।

सबसे पहले मेरे पति के पास ही आतंकी आए और गोली मारी। पत्नी ने बताया कि वहां के मुख्यमंत्री से हमले में जान देने वाले 27 लोगों के परिवारों में से किसी ने बात नहीं की उनका बहिष्कार किया। वहां सिर्फ गृहमंत्री अमित शाह से ही बात की और मदद की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि वहां पर सभी की भूमिका संदिग्ध थी।
विज्ञापन

2 of 6
जानकारी देती ऐशान्या - फोटो : X @ANI
वीभत्स मंजर दिखाने का मतलब कुछ समझ नहीं आया
सभी वहां पर सिर्फ जोड़ों को ही तवज्जो दे रहे थे और जोड़ों से ही ऊपर जाने के लिए जबरदस्ती कर रहे थे। बबिता चौहान ने कहा कि महिलाओं के सामने उनके सिंदूर को उजाड़ना इस तरीके के वीभत्स मंजर दिखाने का मतलब कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जहां तक मेरा मानना है कि आतंकी सिर्फ यह जानते है कि हिंदुस्तान में परिवार का मुखिया एक पुरुष ही होता है। इसीलिए उन्होंने पुरुष को टारगेट किया।
विज्ञापन

3 of 6
रोती बिलखती शुभम की पत्नी ऐशान्या - फोटो : संवाद
सरकार ने उठाए हैं कड़े कदम
जिस तरह से मोदी सरकार ने अभी पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। यदि यही पंद्रह साल पहले उठाए गए होते, तो आज ये नौबत नहीं आती। निर्दोष बच्चों को अपनी जान नहीं गवानी पड़ती। शहीद का दर्जा दिलाने के लिए बबिता चौहान ने कहा कि वह अपने स्तर पर पूरी मदद करेंगी। बता दें कि पहलगाम में आतंकियों की गोलियों का शिकार हुए शहर के लाल शुभम का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो चुका है।

4 of 6
शुभम के पिता संजय - फोटो : X @ANI
सिर्फ हिंदू होने की वजह से मारा
अंतिम संस्कार के दूसरे दिन शुक्रवार को दिनभर घर पर लोगों का आना जाना लगा रहा। घर पहुंच रहे लोग परिवारजनों को सांत्वना देते हुए शुभम को श्रद्धांजलि दी तथा भारत सरकार से आतंकियों के सफाए के लिए मांग की है। शुभम के पिता ने बताया कि मेरा बेटा 18 देशों की यात्रा कर चुका है। वहां से सुरक्षित वापस अपने वतन अपने घर आ गया, लेकिन अपने ही देश में सिर्फ हिंदू होने की वजह से उसको मार दिया गया।
विज्ञापन

5 of 6
शुभम द्विवेदी की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा - फोटो : संवाद
टूरिज्म को बढ़ावा देना ही गलत
बताया कि आतंकियों ने किसी भी महिला को गोली नहीं मारी। वहां का आम आदमी भी भारत का नहीं है। सभी पाकिस्तान के गुणगान करते है। वहां पर टूरिज्म को बढ़ावा देना ही गलत है। वहां के लोग सिर्फ पाकिस्तान के समर्थन में हैं, जब गोलियों की तड़तड़ाहट हो रही थी। तब भी वहां के लोग और स्थानीय पुलिस यही बोल रही थी कि तुम लोग अफवाह मत फैलाओ। यहां गोली चल ही नहीं सकती ये एरिया सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शुभम का अंतिम संस्कार - फोटो : amar ujala


बहू को योग्यता अनुसार मिले सरकारी नौकरी

चाचा मनोज द्विवेदी ने रुंधे गले से कहा कि जो क्रिया कर्म मैं अपने बच्चे का कर रहा हूं, वो क्रिया कर्म उसको मेरा करना था। इससे बड़ा दुर्भाग्य मेरे लिए और क्या हो सकता है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि हम परिजनों की दो मांगे हैं। एक तो बेटे को शहीद का दर्जा दिया जाए और दूसरा की बहू को उसकी योग्यता अनुसार सरकारी नौकरी दी जाए। इससे वह अपना आगे का जीवन सुखी होकर काट सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें