फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी विकासवाद के राष्टवादी अधिनायक हैं : मुख्तार अब्बास नकवी

Tue, 29 May 2018 07:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : अमर उजाला
कानपुरः आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा देश भर में फिर मोदी चेहरे को भुनाने में जुट गई है। इसी कड़ी में महानगर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकासवाद के राष्टवादी अधिनायक हैं। अपनी इस छवि के चलते वह अक्सर राजनीतिक असहिष्णुता के शिकार होते रहे हैं। नकवी मंगलवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।


आगे की स्लाइड में-  ऐसा पहली बार हुआ है...
विज्ञापन

2 of 4
मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार के नए नारे ‘साफ नीयत, सही विकास’ के माध्यम से लोगों में केंद्र सरकार की चार साल की उपलब्धियों का बखान करने निकले नकवी ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब देश में इतनी गति से विकास की गाड़ी आगे बढ़ी है। विपक्ष मोदी के इस विकास रथ में बाधा पहुंचाने के लिए आए दिन कोई न कोई हथकंडा अपनाता रहता है। 


आगे की स्लाइड में- जिस तरह लालबत्ती खत्म की गई...
विज्ञापन

3 of 4
मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि जिस तरह लालबत्ती खत्म की गई, कई योजनाओं में सब्सिडी खत्म की गई, बेनामी संपत्तियों पर लगाम लगाया गया। उसी तरह से अब मोदी सरकार देश से कांग्रेस कल्चर को भी समाप्त करेगी। वो दिन दूर नहीं जब कांग्रेस का कोई नाम नहीं लेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार आने वाले समय में देश से बिचौलियों का धंधा पूरी तरह से खत्म कर देगी। कई ऐसी योजनाएं हैँ, जिसमें उपभोक्ता और उत्पादक सीधे जोड़े गए हैं। इसकी वजह यह है कि उपभोक्ता को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले।


 आगे की स्लाइड में- जिससे नीरव मोदी और विक्रम कोठारी जैसे लोगों को देश के पैसे का दुरुपयोग करने का मौका न मिल पाए...
विज्ञापन

4 of 4
मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि जीएसटी, नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे बड़े फैसले राष्ट्रवादी दृढ़ इच्छाशक्ति का नतीजा है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में सरकार बैंक के नियमों को और सख्त करेगी, जिससे नीरव मोदी और विक्रम कोठारी जैसे लोगों को देश के पैसे का दुरुपयोग करने का मौका न मिल पाए। तीन तलाक के मसले पर उन्होंने कहा कि यह धर्म सम्मत नहीं गैर सामाजिक और गैर वाजिब है, इसलिए भाजपा सरकार ने इसे खत्म करने का मन बनाया है। इसमें अल्पसंख्यकों का भरपूर सहयोग मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें