अमर उजाला फांउडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2018 में अपनी मेधा दिखाकर 30 हजार या 50 हजार रूपए की छात्रवृत्ति हासिल करना है तो इसके लिए सिर्फ एक दिन का समय बचा है। ऑन लाइन आवेदन आज 31 अगस्त तक होना है। आज ही इसके आवेदन का अंतिम मौका है।
विज्ञापन
2 of 4
atul maheshwari scholarship
नोट- फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। यह परीक्षा पूरी तरह नि:शुल्क है। इसके लिए फाउंडेशन की वेबसाइट https://foundation.amarujala.com/ या अमर उजाला की वेबसाइट https://www.amarujala.com/ या फिर लिंक https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2018 पर जाकर फार्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 4
Atul Maheshwari Scholarship Examination-2017
पिछले कई वर्षों से अमर उजाला फाउंडेशन निर्धन घरानों के मेधावियों को परीक्षा दिलाकर छात्रवृत्ति दे रहा है। कक्षा 9 व 10 के लिए 30 हजार रुपये और कक्षा 11 व 12 के लिए 50 हजार रुपये छात्रवृत्ति निर्धारित है। पिछले वर्षों में बुंदेलखंड के कई मेधावियों ने यह छात्रवृत्ति हासिल भी की है। अब फिर यह मौका सामने है। जिन मेधावियों के पिछली कक्षा में न्यूनतम अंक 60 प्रतिशत हों और वार्षिक आमदनी डेढ़ लाख रुपये से अधिक न हो वह इस परीक्षा के पात्र हैं।
बशर्ते उसी प्रादेशिक बोर्ड से परीक्षा उत्तीर्ण की हो जहां अमर उजाला का प्रसार है। आवेदन 31 अगस्त तक निर्धारित वेबसाइट पर ऑनलाइन किया जाएगा। परीक्षा देश के विभिन्न 57 शहरों में आयोजित की जाएगी। आवेदक परीक्षा के लिए अपने शहर का विकल्प आवेदन फार्म में देखकर भर सकते हैं।आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। इनमें प्रवेश पत्र उन्हीं को जारी होंगे जिनके आवेदन पात्र होंगे। प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन भेजे जाएंगे।