शायद आपको न पता हो लेकिन यह सच है कि आप मौखिक परीक्षा देकर भी ड्राइविंग लाइसेंस (लर्निंग) बनवा सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा देना कोई बाध्यता नहीं है बल्कि समय को देखते हुए की गई एक व्यवस्था है। हालांकि लाइसेंस तभी जारी होगा जब आप रोड साइन (संकेतांक) जैसे सवालों के सही जवाब दे सकेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
डेमो पिक
कानपुर अनवरगंज निवासी रफत महमूद ने आरटीआई में पूछा था कि अगर कोई अनपढ़ है और ऑनलाइन परीक्षा नहीं देना चाहता है तो क्या उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। इस पर एआरटीओ प्रशासन की ओर से जवाब दिया गया है कि ऐसी स्थिति में आवेदनकर्ता से रोड साइन (संकेतांक) के बारे में मौखिक सवाल पूछकर लाइसेंस जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो पिक
अभी आरटीओ में ऑनलाइन परीक्षा देकर भी लाइसेंस बनवाने का प्रावधान है। हालांकि 60 फीसदी नंबर लाना अनिवार्य है। एआरटीओ प्रशासन आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि परिवहन अधिनियम में ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने से पहले संकेताकों के बारे में टेस्ट और ड्राइविंग टेस्ट लेने का प्रावधान है।
किसी को ऑनलाइन या लिखित में टेस्ट देने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है। आवेदक चाहे तो वह मौखिक टेस्ट दे सकता है। इस समय ज्यादातर लोग कंप्यूटर जानते हैं। इसलिए ऑनलाइन टेस्ट की व्यवस्था की गई है। संभागीय निरीक्षक (आरई) परीक्षा लेकर लाइसेंस जारी कर सकते हैं।