फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेश के 'तरकस से निकले कई तीर', एनकाउंटर से लेकर पाकिस्तान समेत इन मुद्दों पर बीजेपी को घेरा

Thu, 11 Jan 2018 09:21 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
नरेश अग्रवाल
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि किसानों का ऋण माफ करने के नाम पर मजाक हुआ है। प्रदेश सरकार को कर्ज माफी पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर भी जमकर निशाना साधा। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में वैटगंज स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि महंगाई चरम पर है। धान खरीद से लेकर गन्ना खरीद तक में बिचौलिए हावी हैं। अन्नदाताओं को उनकी उपज का वास्तविक मूल्य मिल नहीं पा रहा है। प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं। फर्जी एनकाउंटर का दौर शुरू हो गया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
नरेश अग्रवाल
नरेश अग्रवाल ने कहा कि सपा अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की हिमायती है लेकिन एनकाउंटर के नाम पर हत्याएं नहीं होनी चाहिए। केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाया। कुलदीप जाधव प्रकरण पर पूरे विपक्ष ने कहा कि सरकार दबाव में न आए और खुलकर पाकिस्तान के विरुद्ध कार्रवाई करे, अब प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि किसके दबाव में शांत बैठे हैं।

 

4 of 5
नरेश अग्रवाल
उन्होंने एफआरडीआई बिल को काला कानून बताते हुए इसका विरोध करने की बात कही। आने वाले समय में बैंक से धन निकासी पर जीएसटी लगाए जाने, चेक बुक का भुगतान लिए जाने और निकासी पर भी रुपये काटे जाने को उन्होंने गलत बताया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नरेश अग्रवाल
नरेश अग्रवाल ने निकाय चुनाव में जनपद में भाजपा को हराने के लिए जनता का धन्यवाद भी दिया। प्रेस वार्ता के दौरान जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें