थाना कोहना
- फोटो : amar ujala
इन थानों में भी नियुक्त किए गए एक दिन के थानेदार
बादशाहीनाका में नौघड़ा निवासी गौरी गुप्ता, कल्याणपुर में ऐश्वर्यपुरम निवासी वैष्णवी , कोहना में मसवानपुर चौराहा निवासी 11वीं की छात्रा कुमारी दृष्टि, फीलखाना में हाईस्कूल की छात्रा अंशिका शुक्ला , बेकनगंज में 12 वीं की छात्रा शादमीना नफीश , मूलगंज में खोया बाजार निवासी 11वीं छात्रा अंशिका अग्रवाल , बजरिया में रामबाग निवासी आस्था, रायपुरवा में , किदवईगनर में साकेत नगर निवासी 11वीं छात्रा मान्या विष्ट को बनाया गया। सभी थानों में नियुक्त किए एक दिन की बालिका थानेदारों ने बाखूबी अपनी जिम्मेदारियों को निभाया।
विश्व बाल दिवस के मौके पर शहर केकई थानों में छात्राओं को कार्यवाहक थाना प्रभारी बनाया गया था। इस दौरान बच्चों के अंदर एक अलग ही जोश देखने को मिला। इस दौरान बच्चे अपने आपको सुरक्षित महसूस करते नजर आए।
डॉ प्रीतिंदर सिंह, डीआईजी