यूपी कानपुर में आर्यनगर स्थित बाल निकुंज पार्क में दुर्गा पूजा का चबूतरा (वेदी) तोड़े जाने पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा। पूजा कमेटी के पदाधिकारियों के साथ सदस्य भी पहुंच कर हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि 75 साल से लगातार दुर्गा पूजा होती चली आ रही है। वेदी को तोड़कर उनकी आस्था को ठेस पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
2 of 4
कैबिनेट मंत्री के बेटे से बातचीत करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
आर्यनगर स्थित बाल निकुंज पार्क में 1973 से सेंट्रल सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन चला आ रहा है। बीते वर्ष उन्होंने 75 साल पूरे होने पर भव्य अनुष्ठान भी किया था। कमेटी के अध्यक्ष भारती मित्रा और सचिव प्रवीर भट्टाचार्या का कहना है कि बुधवार दोपहर बिना सूचना के जेसीबी द्वारा गुपचुप तरीके से दुर्गा मां की वेदी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हर साल वेदी की पूजा कर वहां माता की मूर्ति स्थपित की जाती थी। वेदी तोड़कर हमारी धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है।
विज्ञापन
3 of 4
मंत्री के बेटे अनूप पचौरी
- फोटो : अमर उजाला
वेदी टूटने से आक्रोशित लोगों ने वहां जमकर हंगामा भी किया। संजय मित्रा का कहना है कि पूछने पर जानकारी मिली कि पार्क के सुंदरीकरण केे लिए वेदी को तोड़ा गया है। आरोप है कि कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी बाल निकुंज पार्क के चेयरमैन हैं। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई उन्हीं के इशारे पर हुई। बाद में पूजा कमेटी के पदाधिकारियों और महिलाओं ने मंत्री के आवास तक कैंडल लेकर निकाला। मांग है कि वहां मां की वेदी दोबारा बनाकर तैयार किया जाए।
मंत्री के बेटे अनूप पचौरी का कहना है कि पार्क के चबूतरे पर अराजकतत्वों का जमावड़ा रहता है जो अक्सर चबूतरे पर बैठे जाम लड़ाते रहते हैं। जिससे इलाके में कई आपराधिक घटनाएं भी हो चुकी हैं। 10 साल पहले पूजा कमेटी की मांग पर चबूतरे का निर्माण किया गया था। जिसे अब सुरक्षा के लिहाज से हटाया गया है। पार्क में पूजा के कार्यक्रम पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। अब यहां अस्थायी चबूतरा तैयार कर पूजा की जाएगी।