फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर में पड़ा था खून से सना वृद्धा का शव, कहीं बेटा ही तो नहीं मां का हत्यारा, शक की ये है वजह

Mon, 01 Oct 2018 09:28 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
वृद्धा की हत्या - फोटो : अमर उजाला
कानपुर चकेरी के भाभा नगर में रहने वाली एक वृद्धा के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी गई। रविवार को फोन पर बातचीत न होने पर दिल्ली में बीएसएफ में तैनात बड़े बेटे ने पड़ोस में रहने वाले मामा को घर भेजा तो वृद्धा का खून से सना शव फर्श पर पड़ा मिला। वहीं घटना के बाद से वृद्धा के साथ रहने वाला मंझला बेटा फरार है। फोन भी नहीं उठा रहा है। पुलिस ने फरार बेटे पर शक जताया है।

 
विज्ञापन

2 of 4
वृद्धा की हत्या - फोटो : अमर उजाला
वृद्धा भगवती पांडेय (56) भाभा नगर में मंझले बेटे नवीन के साथ रहती थीं। पास में ही उनके भाई प्रकाश पांडेय भी रहते हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में रहने वाले बड़े भांजे मुकेश ने रविवार देर रात करीब पौने दो बजे फोन कर कहा कि मां से बात नहीं हो पा रही है, एक बार घर जाकर देख लें सब ठीक तो है। वे घर पहुंचे तो मेन गेट पर बाहर से ताला लगा था। अंदर से दुर्गंध आने पर गेट का ताला तुड़वाया गया। अंदर देखा तो भगवती की लाश पड़ी थी। भगवती के साथ रहने वाला मंझला बेटा नवीन घर में नहीं था। उसे फोन किया गया तो पहले तो घंटी गई इसके बाद से उसका फोन बंद जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
वृद्धा की हत्या - फोटो : अमर उजाला
रात करीब दो बजे पुलिस को सूचना दी गई। फोन के कुछ देर बाद ही सनिगवां चौकी इंचार्ज अमित मिश्रा मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसपी पूर्वी राजकुमार, सीओ छावनी अविनाश पांडेय ने भी मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। शव एक-दो दिन पुराना लग रहा है। आशंका है कि हत्या शुक्रवार या शनिवार को की गई है। चकेरी इंस्पेक्टर अजय सेठ ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। हालांकि फरार बेटे पर शक है। उसकी गिरफ्तार के बाद ही मामला स्पष्ट होगा।

 
विज्ञापन

4 of 4
वृद्धा की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मृतका के भाई ने बताया कि उनके बहनोई जगदीश चंद्र बीएसएफ में थे। कई साल पहले एक हादसे में उनकी मौत हो गई थी। बीएसएफ में तैनात बड़ा भांजा परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। बाकी दोनों भांजों नवीन और हेमंत की शादी नहीं हुई है। हेमंत रुद्रपुर में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। नवीन यहीं एक टेनरी में काम करता है और मां के साथ रहता था। आसपास के लोगों ने बताया कि नवीन नशे का लती था। रुपये को लेकर उसका अक्सर मां से विवाद होता था। चर्चा यह भी थी कि पिता की मौत के बाद ही बड़े बेटे को बीएसएफ में अनुकंपा में नौकरी मिली थी। इस पर भी मंझला बेटा नाराज रहता था और पैसों के लिए मां से झगड़ा करता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें