फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रेचर न मिला तो पिता ने बीमार बेटे को पीठ पर लादा, ये तस्वीरें आपको भी रुला देंगी

Tue, 28 May 2019 01:26 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
स्ट्रेचर न मिला तो पिता ने बीमार बेटे को पीठ पर लादा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के हैलट अस्पताल का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएंगे। यहां बेटे के इलाज के लिए एक बूढ़े पिता की जद्दोजहद देख हर कोई दंग रह गया।  हर कोई अस्पताल प्रशासन की इस लचर व्यवस्था को कोसता नजर आया। 
 
विज्ञापन

2 of 5
स्ट्रेचर न मिला तो पिता ने बीमार बेटे को पीठ पर लादा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के हैलट में रोगियों के लिए पर्याप्त व्हील चेयर और स्ट्रेचर की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। एक व्यक्ति रावतपुर से बेेटे को दिखाने के लिए ओपीडी आया था, लेकिन उसे स्ट्रेचर नहीं मिला। मेट्रन से कहा गया फिर भी व्यवस्था नहीं हुई।
 
विज्ञापन

3 of 5
स्ट्रेचर न मिला तो पिता ने बीमार बेटे को पीठ पर लादा - फोटो : अमर उजाला
बाद में वह बेटे को पीठ पर लाद कर इधर-उधर जांच के लिए घूमता रहा। यह घटना अस्पताल की लचर व्यवस्थाओं की पोल खोल रही है। कहने को तो हैलट अस्पताल बेड के मामलों में एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल है लेकिन यहां अव्यवस्थाओं के कई मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। 
 
4 of 5
स्ट्रेचर न मिला तो पिता ने बीमार बेटे को पीठ पर लादा - फोटो : अमर उजाला
यहां आने वाले मरीजों व तीमारदारों का यही कहना है कि हैलट हॉस्पिटल की हालत दिनों दिन बद से बदतर होती जा रही है। पहले भी मरीजों को स्ट्रेचर न मिलने के कई मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्ट्रेचर न मिला तो पिता ने बीमार बेटे को पीठ पर लादा - फोटो : अमर उजाला
दिल को झकझोर देने वाली इस घटना से अस्पताल में मौजूद लोगों ने हैलट अस्पताल प्रशासन पर कई आरोप मढ़े। लोगों ने कहा कि देश के जाने-माने अस्पताल की ऐसी अव्यवस्थाएं रूला देती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें