फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अपनों के साथ ग्रुप बनाकर घूमो, रेलवे ने आसान किया आपका सफर, जानें कैसे?

Sun, 01 Apr 2018 09:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमाे पिक
गर्मी की छुट्टी, शादी-विवाह या अन्य कारणों से समूह में कराए जाने वाले आरक्षण के नियमों को रेलवे ने आसान किया है। 50 यात्रियों तक समूह में आरक्षण के लिए चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर से ही अनुमति मिल जाएगी। स्टेशन अधीक्षक भी इसकी अनुमति दे सकते है। अभी तक इनके ऊपर के अफसरों से अनुमति लेनी होती थी। सामान्य तरीके से एक फार्म पर अधिकतम छह यात्रियों के ही रिजर्वेशन हो सकते हैं। अब ऐसे कराएं ग्रुप टिकट रिजर्वेशन...


 
विज्ञापन

2 of 5
डेमाे पिक
सुबह नौ बजे के बाद कभी भी ग्रुप रिजर्वेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। छह से ज्यादा यात्रियों के लिए अलग अलग फार्म भरने से उस कोच में सीट मिलना या सभी की सीट कन्फर्म होने की संभावना बहुत कम होती है। ऐसे में सामूहिक रिजर्वेशन के नियम आसान होने से उसी बोगी में आसानी से ग्रुप रिजर्वेशन हो जाएंगे। शादी विवाह, स्कूली टूर पर जाने के लिए भी यह नियम लागू होंगे।
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमाे पिक
50 यात्रियों के समूह को रिजर्वेशन कराने के लिए आरक्षण केंद्र के चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर, शिफ्ट प्रभारी या स्टेशन अधीक्षक से अनुमति लेनी होगी। 100 लोगों के लिए एरिया मैनेजर, एसीएम (सहायक वाणिज्य प्रबंधक) की अनुमति और इससे ज्यादा के यात्रियों केरिजर्वेशन के लिए सीनियर डीसीएम, डिप्टी सीटीएम और डीटीएम से अनुमति लेनी होगी। इसके लिए एक फार्मेट फार्म में यात्रा की जानकारी भरकर संबंधित अधिकारी को एक आवेदन पत्र भी देना होगा। यह पत्र स्कूल, संस्थान, विभाग के मुखिया की तरफ से उसके लेटर पैड पर होगा।
 

4 of 5
डेमाे पिक
शादी के लिए शादी का कार्ड या शपथ पत्र भी साथ में लगाना होगा। जितने लोगों को यात्रा करनी है, उनके नाम, उम्र, जेंडर, मोबाइल नंबर, पता की जानकारी वाले पत्र की तीन कॉपी जमा करनी होगी। साथ ही बुकिंग कराने वाले को अपनी किसी आईडी की फोटो कॉपी देनी होगी। अगर  ग्रुप रिजर्वेशन होने के बाद उसमें कुछ यात्रियों की जगह दूसरे यात्री को ले जाना है तो यात्रा के 48 घंटे पहले संबधित विभाग के मुखिया की तरफ से आवेदन करना होगा। ग्रुप में जाने वाले 10 फीसदी से ज्यादा यात्रियों को नहीं बदला जा सकता है। ग्रुप या बल्क रिजर्वेशन में ऑनलाइन टिकट कराने की सुविधा नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमाे पिक
‘गर्मी की छुट्टियों में आम तौर पर लोग समूह में ट्रेन का सफर करते हैं। उनकी सुविधा के अनुसार रेलवे लगातार उन्हें आसानी दे रहा है। सीटों की उपलब्धता को देखते हुए रिजर्वेशन स्टेशन से कराए जा सकते हैं।’
- अमित मालवीय, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें