फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ट्रेन का जनरल और प्लेटफार्म टिकट आपके मोबाइल पर, इन बातों का रखें ध्यान

Thu, 26 Jul 2018 11:11 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
कानपुरः अनारक्षित (जनरल) श्रेणी का टिकट और प्लेटफार्म टिकट अब मोबाइल ऐप से बुक करा सकते हैं। उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद मंडल में 26 जुलाई से यह सुविधा शुरू हो चुकी है। स्मार्ट फोन धारक यात्रियों को अब लंबी कतारों से टिकट लेने की जरूरत नहीं है। इससे यात्रियों का जहां समय बचेगा वहीं, टिकट के चक्कर में ट्रेन नहीं छूटेगी।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
ऐसे बुक करें अपना टिकट
मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर, विंडो स्टोर और आईफोन के ऐप स्टोर से UTS on Mobile डाउनलोड करें। इसमें पेपरलेस मोबाइल टिकट के लिए यात्रियों को अपना मोबाइल नंबर, निकटतक रेलवे स्टेशन, ट्रेन का प्रकार (पैसेंजर, मेल, एक्सप्रेस या सुपरफास्ट), यात्रियों की संख्या के साथ रजिस्टर करना होगा। रजिस्टर होने के बाद यात्री बुक टिकट फॉर नॉर्मल बुकिंग के विकल्प में जाएंगे। बुक एंड ट्रैवेल का चयन कर प्रस्थान और गंतव्य स्टेशन का चयन करना होगा। भुगतान करने पर टिकट बुक हो जाएगा। आप इसका पेमेंट रेलवे के R-Wallet से भी कर सकते हैं। साथ ही अन्य पेमेंट के भी ऑपशन हैं। रेलवे के वॉलेट से रिचार्ज करने पर प्रत्येक रीचार्ज पर पांच प्रतिशत का रीचार्ज बोनस वैलेट में आएगा। R-Wallet से टिकट का भुगतान करने पर अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। वहीं दूसरे पेमेंट ऑप्शन से गेटवे का सर्विस चार्ज टिकट के अनुसार लागू होगा।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
दो तरह के बुकिंग मोड
जब आप टिकट की नॉरमल बुकिंग करेंगे तो दो ऑप्शन आएंगे। पहला बुक एंड ट्रैवल (पेपरलेस) दूसरा बुक एंड प्रिंट (पेपर)। पहले ऑप्शन से आप स्टेशन परिसर के पास से ही टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए प्रिंट की जरूरत नहीं होगी। यह जीपीएस से जुड़ा है। वहीं दूसरे ऑप्शन में आप टिकट कहीं से भी बुक कर सकते हैं। सिर्फ आपको इसका प्रिंट लेकर यात्रा करनी होगी। यदि आप टिकट का प्रिंट स्टेशन के एटीवीएम (ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन) से निकालना चाहते हैं तो वहां खड़े ऑपरेटर से निकलवा सकते हैं। यदि टिकट खिड़की पर भीड़ नहीं है तो आप यह टिकट यहां भी निकलवा सकते हैं। 

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
इन बातों का रखें ध्यान
- अनारक्षित टिकट, सीजन टिकट, प्लेटफार्म टिकट भी बुक कर सकते हैं।
- यात्रा टिकट स्टेशन के पांच किमी की परिधि और प्लेटफार्म टिकट दो किमी की परिधि में बनेंगे।
- रेलवे ट्रैक के 10-15 मीटर के पास टिकट नहीं बुक हो सकते हैं।
- अग्रिम टिकट और रियायती टिकट बुक नहीं होंगे, यात्रा वाले दिन का ही टिकट बुक होगा।
- बुक हो चुके पेपरलेस टिकट को शो टिकट में क्लिक कर देखा जा सकता है लेकिन निरस्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें