कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर भी कांग्रेसियों में एकता नहीं दिखी। एक छत के नीचे दो गुटों ने सोनिया का जन्मदिन अलग-अलग मनाया।
विज्ञापन
2 of 5
जन्मदिन पर केक खिलाते कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर भी कांग्रेसियों में एकता नहीं दिखी। शनिवार को राजीव भवन में एक छत के नीचे दो गुटों ने सोनिया का जन्मदिन अलग-अलग मनाया।
विज्ञापन
3 of 5
राजीव कुमार सिंह लोध व उनके समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
नगर निकाय चुनाव से पूर्व प्रदेश नेतृत्व ने आशीष कुमार सिंह को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाकर जिले की कांग्रेस की जिम्मेदारी उनको सौंपी थी। जबकि तत्कालीन जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह लोध को अब तक प्रदेश नेतृत्व ने हटाने का पत्र जारी नहीं किया है। इसके कारण कांग्रेस दो गुटों में बंटी नजर आ रही है।
4 of 5
सोनिया गांधी
सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कुछ ऐसा ही दृश्य राजीव भवन में देखने को मिला। दोनों ही जिलाध्यक्षों की अगुवाई में अलग-अलग कोनों में सोनिया गांधी की फोटो रखकर केक काटा।
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश के मान, सम्मान और गौरव को बढ़ाया है। उनके साहस की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी त्याग की प्रतिमूर्ति हैं।