फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंसी की किल्लत दूर करने में सफल रहा आरबीआई, दो साल में जारी किए सवा लाख करोड़ रुपये

Sat, 10 Nov 2018 04:07 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- करेंसी की किल्लत दूर करने में सफल रहा आरबीआई कानपुर 
- यूपी और उत्तराखंड के जिलों में 80 फीसदी करेंसी सर्कुलेशन में
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोटबंदी के तत्काल बाद और बीच-बीच में पैदा हुई नकदी की किल्लत को दूर करने में रिजर्व बैंक काफी हद तक सफल रहा है। विभिन्न बैंकों से जुटाए गए आंकड़ों से पता चलता है कि दो साल में रिजर्व बैंक के कानपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ने अपने अधीन यूपी और उत्तराखंड के क्षेत्रों में करीब एक लाख 25 हजार करोड़ रुपये के नोट विभिन्न बैंकों को जारी किए। इसमें से 80 फीसदी नोट चलन में है, जबकि 20 फीसदी का गैप डिजिटल ट्रांजेक्शन के जरिए भरा है।
विज्ञापन


नोटबंदी के तत्काल बाद मुद्रा की कमी को पूरा करने के लिए जारी किए गए दो हजार के नोटों ने फुटकर की समस्या पैदा की। बाद में यही नोट जमाखोरी का कारण बने। रिजर्व बैंक के आंकड़े बताते हैं कि  इस समस्या का हल निकालने के लिए यूपी और उत्तराखंड में अब तक करीब 55 हजार करोड़ रुपये पांच सौ के नोटों के रूप में जारी किए जा चुके हैं। बीते चार माह से बैंकों और एटीएम बूथों में 500 रुपये के नोट अधिक पहुंचाए गए। इससे फुटकर और करेंसी की किल्लत की समस्या खत्म हुई। 

 
Trending Videos

डेमो पिक
200 के नोट का सर्कुलेशन नहीं बढ़ा 
नोटबंदी के बाद लोगों को पहली बार 200 रुपये के नोट देखने को मिले। आरबीआई कानपुर की ओर से यूपी और उत्तराखंड के जिलों में अब तक करीब 1000 करोड़ रुपये के दो सौ के नोट जारी किए जा चुके हैं। लोगों ने इसे हाथों हाथ तो लिया लेकिन चलन में लाने के बजाय घर पर ही रख लिया। बैंकों से जुड़े जानकार बताते हैं कि 200 के नोटों का सर्कुलेशन बढे़ तो फुटकर की समस्या खत्म होगी।

20 का नोट छोड़ हर करंसी बदली 
नोटबंदी से पहले हजार और पांच सौ के असली और नकली नोट में भेद कर पाना बड़ा मुश्किल होता था। नोटबंदी के बाद से हजार और पांच सौ के नोट चलन से बाहर हुए। सिर्फ कानपुर में ही करीब 80 करोड़ रुपये के पांच सौ और हजार के नकली नोट पकड़े गए थे। भविष्य में नकली नोट आसानी से तैयार न हो पाएं इसलिए रिजर्व बैंक ने सभी नोटों की डिजाइन बदल डाली है। 20 का नोट छोड़कर 10, 50, 100 रुपये की नई करंसी चलन में आ गई है।
विज्ञापन

डेमो पिक
आरबीआई कानपुर से जारी करंसी
करंसी               कुल जारी
2000 के नोट        52,000 करोड़ रुपये
500 के नोट          55,000 करोड़ रुपये
100 के नोट          7000 करोड़ रुपये
50, 20, 10 के नोट  2500 करोड़ रुपये
200 के नोट          1000 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें