पूर्व सैनिकों को एक दिन पहले सोमवार को प्रधानमंत्री ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई का इशारा किया था। दिल्ली में शहीदों की याद में बने राष्ट्रीय समर स्मारक के उद्घाटन में कानपुर से मेजर (सेवानिवृत्त) योगेंद्र सिंह कटियार के नेतृत्व में 150 पूर्व सैनिक गए थे। पूर्व सैनिकों ने कार्यक्रम में पाक मुर्दाबाद के नारे लगाए तो प्रधानमंत्री ने इशारों ही इशारों में जल्द बड़ी कार्रवाई की बात कही थी। दिल्ली से लौटते समय बसों में पूर्व सैनिकों को पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमले की खबर मिली तो जश्न मनाया जाने लगा।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
दिल्ली में हुए समारोह में शहर के पूर्व सैनिकों को बुलाया गया था। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर (सेवानिवृत्त) रामेंद्र माथुर ने बताया कि तीन बसों से 150 पूर्व सैनिकों को दिल्ली भेजा गया। इन पूर्व सैनिकों ने केंद्रीय सैनिक बोर्ड नई दिल्ली के ज्वाइंट डायरेक्टर लेफ्टिनेंट कर्नल एन थपलियाल के साथ समन्वय स्थापित कर समर स्मारक उद्घाटन समारोह में सराहनीय योगदान दिया।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
सोमवार को इशारा, मंगलवार को कार्रवाई
मेजर (सेवानिवृत्त) योगेंद्र सिंह कटियार ने बताया कि पुलवामा हमले से पूर्व सैनिकों में काफी नाराजगी थी। इसकी झलक स्मारक के उद्घाटन समारोह में दिखी। डायस पर आकर जैसे ही प्रधानमंत्री ने हिंदुस्तान जिंदाबाद बोला, प्रतिक्रिया में पूर्व सैनिकों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।
4 of 5
डेमो पिक
प्रधानमंत्री बोलते हिंदुस्तान जिंदाबाद तो इधर से आवाज आती पाकिस्तान मुर्दाबाद। इसके बाद प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कई बार जल्द कार्रवाई का इशारा किया। हम लोग इशारा समझ गए कि जल्द ही बड़ी कार्रवाई की खबर आएगी। दिल्ली से रात में हम लोग कानपुर के लिए रवाना हुए।
सुबह छह बजे वायुसेना की कार्रवाई की बात पता चल गई। सबमें जोश भर गया। बस में ही यह देश है वीर जवानों का, अलबेलों का मस्तानों का गाना गूंज उठा। भारत माता की जय हो और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगने लगे।