फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से इतनी नफरत कि करवाचौथ से ठीक पहले कराई बेरहमी से हत्या, दोस्त से पति बोला जान से मार दाे

Fri, 18 Oct 2019 08:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
1 of 5
न्यूज चैनल के एंकर की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
इटावा के चर्चित दिव्या हत्या कांड का खुलासा होने के बाद हर शख्स हैरान है। पुलिस ने जब हत्यारे और पति के बीच हुए मैसेज पढ़े तो एक पल के लिए उनका भी कलेजा कांप गया। करवाचौथ पर  पति अजितेश के लिए वृत रखने वाली थी पत्नी दिव्या लिए इतनी नफरत थी कि एक पल भी उसे जिंदा नहीं देखना चाहता था।

 
विज्ञापन

2 of 5
यहीं पर हत्यारे ने दी थी दिव्या को मौत - फोटो : अमर उजाला
दोस्त ने जब दिव्या को मारा और मैसेज से बताया कि अभी उसकी सांसे चल रहीं हैं तो पति ने कहा उसे जान से मार दो। दिव्या मिश्रा की दिनदहाड़े हत्या में पुलिस ने उसी के पति एक टीवी चैनल के एंकर अजितेश मिश्रा, उसकी प्रेमिका और दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि महिला मित्र से अवैध संबंध में बाधा बनने पर दोस्त अखिल के हाथों दिव्या की हत्या करवाई गई है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
इटावा दिव्या हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
साजिश के तहत 14 अक्तूबर को अजितेश ने अखिल को नया सिम व मोबाइल देकर बस से इटावा भेजा। दिव्या शादी के बाद ग्रेटर नोएडा में पति के साथ रही और वह अखिल को भाई मानने लगी थी। अखिल भी ग्रेटर नोएडा के अजनारा हाउस में रहता है। हत्या वाले दिन अजितेश नोएडा से पत्नी दिव्या व पिता प्रमोद से मोबाइल फोन के जरिए संपर्क में रहा। यह सब अजितेश ने इसलिए किया, ताकि दिव्या कहीं घर से बाहर न निकल जाए और पिता की लोकेशन मालूम होती रहे।

 

4 of 5
न्यूज चैनल के एंकर की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
अखिल जब घर पहुंचा तो दिव्या उसे अपने कमरे में ले गई। दिव्या को उसकी मंशा का अनुमान नहीं था। उसने अखिल को शादी की एलबम दिखाई और मुंहबोले भाई के नाते अखिल से पति अजितेश को समझाने के लिए भी कहा। इसी बीच अखिल ने मौका पाकर पास रखे गुलदस्ते से दिव्या के सिर में प्रहार कर दिया। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। घायल हो जाने से दिव्या जमीन पर गिर गई। इसके बाद दिव्या के सिर को जमीन पर तब तक पटकता रहा, जब तक वह मर नहीं गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
न्यूज चैनल के एंकर की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
अखिल ने काम पूरा होने के बाद मैसेज करके इसकी जानकारी अजितेश को दी और फिर बस से नोएडा चला गया। पुलिस ने इस मामले में दिव्या के पति अजितेश मिश्रा, अमरनगर फरीदाबाद (हाल निवासी बी 1 अजनारा हाउस ग्रेटर नोएडा) निवासी अखिल कुमार सिंह पुत्र निरंजन कुमार सिंह और नई दिल्ली  निवासी भावना आर्य को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने कहा कि इस जघन्य अपराध के लिए तीनों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है। पुलिस ने टूटा हुआ गुलदस्ता भी बरामद किया है। इसमें दिव्या के बाल भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें