लोग बोले आखिर इसका क्या कसूर, जो झाड़ियों में फेंका ...
कानपुर चकेरी के गणेशपुर गांव (सनिगवां ) में मंगलवार दोपहर को कोई एक नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंक गया था । उसे चींटियां चिपक कर बुरी तरह से काट खा रही थी। इसके आस- पास आवारा जानवर भी मौजूद थे। वहां से निकल जूही निवासी महिला शानू यादव ने बच्ची की रोने की आवाज सुनी तो उसे आंचल में सहेज लिया।