फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: मन्दिर और पिकनिक स्पॉट जाकर लोगों ने मनाया नया साल

Tue, 02 Jan 2018 08:56 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
नये साल पर मंद‌िराें में रही भक्ताें की भीड़
साेमवार 2018 का पहला द‌िन लाेगाें ने शानदार तरीके से इंज्वाय क‌िया। काेई अपने पर‌िवार के साथ नजर अाया ताे काेई अपनी पत्नी काे भगवान के दर्शन कराते हुये नजर अाया। मॉल-बाजार, गंगा बैराज, चिड़ियाघर, मोतीझील व अन्य स्थलों पर खूब भीड़ रही।



 
विज्ञापन

2 of 10
गंगा बैराज पर मस्ती करती लड़क‌ियां
साल का पहला दिन सोमवार कोई परिवार तो कोई दोस्तों के साथ घूमने निकला। घरों व क्लब में पार्टियों का दौर चला। हर कोई जश्न के रंग में डूबा नजर आया। अानंदेश्वर मंद‌िर में नये साल के द‌िन भक्ताें की भारी भीड़ रही।

 
विज्ञापन

3 of 10
फाेटाे ख‌िचवाती लड़क‌ियां
हजाराें की संख्या में लाेगाें ने भगवान श‌िव पर दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल, फल, फूल अा‌द‌ि चड़ाकर अपने सुनहरे भव‌िष्य की कामना की। न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए लेडीज ग्रुप ने सिविल लाइंस स्थित निक्के निक्के शॉट्स में पार्टी का आयोजन किया।

 

4 of 10
साईं मंद‌िर
महिलाओं की इस पार्टी का आयोजन अनीता जैन ने किया। इसमें सभी ने जमकर मस्ती की। आज की पार्टी मेरी तरफ से..., मनाली ट्रांस... जैसे धमाकेदार गीतों पर जमकर डांस हुआ। लजीज व्यंजनों का भी सभी ने लुत्फ उठाया। सेल्फी भी खींची गईं।

 
विज्ञापन

5 of 10
मंद‌िर में पूजन
इस अवसर पर ऋिद्धी, काजल, मिताली, श्रुति, ज्योति, कंचन आदि मौजूद रहीं। खूब जमता है रंग जब मिलते हैं सब यार। इस थीम पर कमला नगर स्थित ऑफिसर कॉलोनी में कुछ दोस्तों ने मिलकर न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया।

 
विज्ञापन

6 of 10
पूजन करने के ल‌िये लगी भीड़
इस पार्टी की खास बात थी की सभी अपने - अपने घर से एक खास डिश बनाकर लाए थे। जिसका सभी ने मिलकर लुत्फ उठाया। इसके बाद शुरू हुआ डांस का दौर। इसमें सभी ने खूब मस्ती की। इस मौके पर रतना तोमर, संगीता सेंगर, अर्पणा, शालू, निकिता सहित अन्य सदस्य शामिल रहीं। 


 
विज्ञापन

7 of 10
मंद‌िर में लगी भीड़
साल का पहले दिन मॉल, मार्केट और गंगा बैराज गुलजार रहा। हर जगह शहरवासियों की भीड़ नजर आई। कोई दुकानों व मॉल में शॉपिंग करता नजर आया तो कोई स्ट्रीट फूड का मजा लेता हुआ दिखा।

 

8 of 10
नये साल पर डाॅन्स करती मह‌िलायें
गाड़ियों का रेला भी सड़कों पर इतना था की तमाम जगहों पर लोगों को जाम की मुश्किलों को भी झेलना पड़ा। गंगा बैराज में युवाओं की खासी भीड़ थी। सभी पर सेल्फी का क्रेज सिर चढ़ कर बोल रहा था।

 

9 of 10
नये साल पर मस्ती
नए साल के पहले दिन चिड़ियाघर में दर्शकों की जबर्दस्त भीड़ रही। सोमवार को 17,400 से अधिक  दर्शक यहां पहुंचे। वैसे सोमवार को चिड़ियाघर बंद रहता है लेकिन नए साल का पहला दिन होने से उसे नियमानुसार खोला गया। दर्शकों ने सर्पघर, पक्षीघर, मछली घर भी देखा। 

 
विज्ञापन

10 of 10
नये साल का जश्न
 सोमवार की दोपहर धूप निकलने से सभी जानवर बाड़े से बाहर निकले तो दर्शक उत्साहित हो गए। बच्चों ने जू ट्रेन में बैठकर पूरे चिड़ियाघर का आनंद लिया। सुबह से शाम तक भीड़ का सिलसिला लगातार चलता रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें