फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतनी भयानक मौत कभी नहीं सुनी होगी, सिर और गुप्तांग पत्थर से कुचल डाला

Wed, 22 Mar 2017 11:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

-युवक के पेट और मुंह में मारी गई गोली, हत्या कर शव खेत में फेंका
-मृतक की पत्नी ने पड़ोसी समेत दो पर हत्या का आरोप लगाया, रिपोर्ट दर्ज 
 
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौत का इतना भयानक स्वरूप भी हो सकता है ये आप कभी सोच भी नहीं सकते। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सामने आया है। यहां आपसी रंजिश में एक युवक की बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया। जिस ढंग से युवक की हत्या की गई है उसके बारे में जानकर आपकी रूह कांप उठेगी। 
विज्ञापन


 

डेमो
दरअसल, हत्यारों ने पहले युवक के पेट और मुंह में गोली मारी इसके बाद उसके बदन से सारे कपड़े उतार दिए और फिर वह किया जो जघन्य अपराध की श्रेणी से भी परे है। हत्यारों ने युवक का सिर और गुप्तांग भी एक भारी भरकम पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया था। इसके बाद शव नग्न अवस्था में खेत में फेंक दिया।

पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी युवक समेत दो लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी रामकिशुन (35) पुत्र नत्थू कुशवाहा खेतीबाड़ी करता था। उसके पास तीन बीघे पैतृक जमीन थी। बंटाई पर भी कुछ जमीन लिए था। रामकिशुन के परिवार में पत्नी गुड्डी (32) बेटी ज्ञानवती (11), कीमती (7) दो बेटे संतोष (10) और कन्हैया (6) हैं। छोटा भाई राजकुमार (20) निशक्त है। वह भी रामकिशुन के पास ही रहता है।

 
विज्ञापन

डेमो
मंगलवार शाम करीब चार बजे रामकिशुन साइकिल से सरसों पेराई कराने के लिए पड़ोसी गांव नेवादा गया था। रात को रामकिशुन घर नहीं लौटा तो गुड्डी ने पड़ोस में रह रहे चचिया ससुर रामसिंह को सूचना दी। उसने गांव के रामरहीश के साथ एक अन्य व्यक्ति को बाइक से नेवादा गांव भेजा, लेकिन पता नहीं चला। सुबह करीब सात बजे बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों ने चंद्रमपुर गांव के पास खेत में शव पड़ा देखा। सूचना पर रामसिंह मौके पर पहुंचा और शव की शिनाख्त की।

सीओ शाहाबाद अरविंद कुमार वर्मा व एसओ शेरसिंह मौके पर पहुंचे। मृतक की पत्नी गुड्डी देवी ने पड़ोसी रामकिशोर पुत्र रामचरण और लालुआपुर निवासी श्यामलाल पर हत्या का आरोप लगाया। गुड्डी का आरोप है कि रामकिशोर कच्ची शराब बनाता है। करीब एक साल पहले रामकिशुन की शिकायत पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। आरोपी रामकिशोर ने रामकिशुन को निपटा देने की धमकी दी थी। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसओ शेर सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें