फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे ने प्रेमिका संग चाचा को मारा: लड़की ने दुपट्टे से मुंह दबाया, लड़का चाकू से करता रहा वार, Video भी बनाया

Thu, 25 May 2023 05:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बिधनू के दीनदयालपुरम में 13 मई की रात चाचा सुनील वर्मा की चाकू से गोदकर हत्या करके फरार अभियुक्त सत्या उर्फ कृष्णा को पुलिस ने उसकी प्रेमिका कीर्ति उर्फ नेहा उर्फ अनीशा के साथ असम के नौगांव से गिरफ्तार कर लिया। कृष्णा ने बताया है कि मां के साथ चाचा दुर्व्यवहार करते थे।

प्रॉपर्टी भी उसके नाम नहीं कर रहे थे। पुलिस दोनों को असम से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मंगलवार को शहर पहुंची। बुधवार को दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। कृष्णा ने बताया है किदीनदायालपुरम केडीए कॉलोनी में रहने वाले सुनील वर्मा (55) दादानगर स्थित प्लास्टिक फैक्टरी में काम करते थे।

उनकी कोई औलाद नहीं थी। पत्नी विमला की कोरोना काल में मौत हो गई थी। 14 मई की सुबह उनका शव घर के अंदर पड़ा मिला था। पुलिस की जांच में पता चला था कि 13 मई की रात उनका बर्रा में रहने वाला भतीजा सत्या उर्फ कृष्णा (20) पुत्र स्व. अनिल अपनी असम, नौगांव निवासी प्रेमिका कीर्ति के साथ घर आया था।
विज्ञापन

2 of 8
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
सर्विलांस टीम की मदद से दबोचा
देर रात दोनों हत्या को अंजाम देकर फरार हो गए। मृतक के छोटे भाई अरविंद ने कृष्णा और उसकी प्रेमिका के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पहले पुलिस को दोनों की लोकेशन दिल्ली में मिली। पुलिस दिल्ली पहुंची तो दोनों असम निकल गए थे। सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने उन्हें नौगांव से धरदबोचा।
विज्ञापन

3 of 8
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
चाचा, मां के साथ करता था दुर्व्यवहार
डीसीपी साउथ शिवाजी शुक्ला ने बताया कि पूछताछ में कृष्णा ने बताया कि पूर्व में वह अपनी वृद्ध मां गुड्डी के साथ चाचा सुनील की कॉलोनी में रहता था। उसके पिता अनिल ने कॉलोनी के निर्माण में काफी रुपये लगाए थे। इसके बाद भी सुनील उसकी मां के साथ दुर्व्यवहार करता था।

4 of 8
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
वारदात के बाद दोनों असम चले गए
प्रॉपर्टी भी उसके नाम नहीं कर रहा था। इसलिए हत्या कर दी। इसके बाद घर में घर में रखे 20 हजार रुपये चुराकर दिल्ली निकल गया। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक रात गुजारने के बाद दोनों असम चले गए। डीसीपी ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली टीम को 25 हजार का नाम घोषित किया है।
विज्ञापन

5 of 8
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
प्रेमिका ने दुपट्टे से मुंह दबाया, भतीजे ने चाकू से गोदा
पूछताछ में पता चला कि सत्या अपने चाचा की हत्या की रणनीति तैयार करके पहुंचा था। रात को प्रेमिका ने घर में खाना बनाया। तीनों ने साथ में खाना खाया। इसके बाद सत्या ने सुनील के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर प्रेमिका ने दुपट्टे से उसका मुंह दबा दिया। इस दौरान सत्या ने चाकू से उसकी गोदकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

6 of 8
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
आलाकत्ल बरामद करने के लिए पुलिस लेगी रिमांड
डीसीपी के अनुसार जिस चाकू से अभियुक्तों ने हत्या की थी उसे अभी बरामद नहीं किया जा सका है। उनकी पुलिस कस्टडी रिमांड लेने के कोर्ट में अपील की जाएगी। रिमांड मंजूर होने पर आला कत्ल बरामद कराया जाएगा।x
विज्ञापन

7 of 8
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
बहन को भेजा हत्या करने का वीडियो... यहीं से लगा सुराग
सत्या उर्फ कृष्णा ने वारदात के बाद अपना मोबाइल बदल दिया था। इससे पुलिस को सुराग नहीं मिल पा रहा था। इस बीच पनकी में रहने वाली कृष्णा की बड़ी बहन ने पुलिस से संपर्क साधा। उसने पुलिस को बताया कि कृष्णा ने उसे नए नंबर से व्हाट्सप पर एक वीडियो भेजा।
विज्ञापन

8 of 8
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
बहन को भी दी थी धमकी
इसमें वह प्रेमिका के साथ मिलकर चाचा सुनील की हत्या करते दिखा है। वह व्हाट्सएप कॉल करके उसे धमकी दे रहा था कि 20 हजार रुपये दो। न देने पर बेटे का भी चाचा की तरह हाल करने की धमकी दी थी। उसी नंबर से पुलिस को अभियुक्तों को सुराग मिला, जिससे उनकी गिरफ्तारी हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें