फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में भीषण गर्मी होने की वजह से गंगा में नहाने के लिए गांव से चारों दोस्त साथ में निकले थे। गंगा में डूबने से तीन दोस्तों की मौत होने से परिजनों में मातम छा गया। पिता की मौत के बाद से अशरफ का परिवार ननिहाल में रह रहा है।
थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर रुस्तमपुर निवासी उजैव (19) पुत्र इरशाद, जोहेब अली (15) पुत्र शाहिद अली, अशरफ (11) पुत्र आशिफ व समीर (17) पुत्र सगीर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बैठकर बातचीत कर रहे थे। भीषण गर्मी होने से चारों ने गंगा नहाने का प्लान बना लिया और घाट हुंच गए।
नहाते समय उजैव, जोहेब व अशरफ की मौत हो गई। एक साथ गांव में तीन मौतें होने से माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि अशरफ (11) के पिता आसिफ की करीब 3 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। तभी से उसकी मां फरीम बेगम पुत्री असरा, नसरा, अल्फीशा, अलीना व पुत्र अलकेश के साथ मायके में रह रही हैं।