महानगर कानपुर के बिल्हौर में पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विद्युतीकरण योजना के अंर्तगत गांव-गांव हो रही विद्युतीकरण के कार्यों में खुलेआम लापरवाही बरती जा रही है। अफसरों की लापरवाही से बिजली के तारों को बिछाने और विद्युत खंभे लगाने में कार्यदाई संस्था की मनमानी से ग्रामीणों में रोष बना है। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांचकर विधि अनुसार काम की बात कही है।
विज्ञापन
2 of 5
विद्युतीकरण में लापरवाही
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरीपुरा के समीप स्थित शिवराजपुर ब्लाक क्षेत्र के छब्बानिवादा, हरनू, बरगदियापुर आदि गांवों में पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विद्युतीकरण का कार्य एक निजी कार्यदाई संस्था के द्वारा किया जा रहा है। गांव के प्रमोद कुमार, रामसिंह, विमल, विनोद, शरण, जगदीश, संतोष कुमार ने बताया कि काफी वर्षों के प्रयास के बाद गांव में विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
विद्युतीकरण में लापरवाही
- फोटो : अमर उजाला
कार्यदाई संस्था के ठेकेदार और कर्मियों लापरवाही से जगह-जगह चटके और टूटे विद्युत पोल लगाए गए हैं। कई स्थानों पर ठेकेदार के श्रमिकों ने बरगद, नीम और अन्य पेड़ों के ऊपर से बिजली केबिल डाल दी है।
4 of 5
विद्युतीकरण में लापरवाही
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों को पेड़ सूखने और करंट उतरने की आशंका सता रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कार्यदाई संस्था के ठेकेदार से कई बार शिकायत की गई, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने ग्रामीणों की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
बरगदियापुर, छब्बानिवादा, हरनू में नियम विरुद्ध विद्युतीकरण की सूचना मिली है, कार्यदाई संस्था को इस बारे में अवगत करा दिया है। ठेकेदार के द्वारा 24 से 48 घंटे में विधिवत विद्युतीकरण का भरोसा दिया गया है। - कार्तिकेय गुप्ता, एसडीओ विद्युत, बिल्हौर सर्किल