फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए योगी के एंटी रोमियो स्कवॉड के निगेटिव प्वाइंट, उठे ये बड़े सवाल

Wed, 22 Mar 2017 11:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
योगी आदित्यनाथ के कहने पर प्रदेशभर में एंटी रोमियो स्कवॉड तैनात
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के कमान संभालते ही भाजपा घोषणा पत्र में शामिल एंटी रोमियो स्कवॉड के लिए झटपट आदेश जारी कर दिया गया। एक दिन के अंदर डीजीपी के आदेश के बाद तमाम शहरों में एंटी रोमियों स्कवॉड सड़कों पर नजर भी आने लगी हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
डेमो
लड़कियों के स्कूल और कॉलेज के पास से गुजरने वाले लड़कों से पूछताछ की जा रही है। उनके परिवार से फोन करके पूछताछ की जा रही है। ऐसे में आम लोगों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अभियान के दौरान परेशानी झेलने वाले लोग बोलने लगे हैं भाजपा की सरकार बनने पर राज्य में वर्दी की हनक फिर से कायम की जा रही है। इससे सुरक्षा की जगह उल्टा भय कायम होगा। पुलिस भी भली भांति यह समझती है कि इससे कहीं न कहीं उनकी छवी नकारात्मक ही बन जाएगी।  
 
विज्ञापन

3 of 7
डेमो
एंटी रोमियो अभियान के खिलाफ विरोधी स्वर तेज
एंटी रोमियो स्कवॉड को अभी दो दिन भी पूरे नहीं हुए कि लोग अभी से परेशान होने लगे हैं। अभियान पर अभी से सवाल उठ खड़े हुए हैं। तमाम सवालों के साथ विरोधी स्वर तेज हो गए हैं।
 

अभियान के खिलाफ उठे ये सवाल

4 of 7
कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी
-पुलिस प्रशासन से यह सवाल किया जा रहा है कि आम लोगों को बिना तंग किए आप मनचलों की पहचान कैसे कर पाएंगे..? 
-इस बात की क्या गारंटी है कि जो बेकसूर होगा उसको इस अभियान से कोई परेशानी नहीं होगी। 
-इस अभियान का गलत इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 7
डेमो
-कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने सवाल उठाया कि इस अभियान की आड़ में कहीं किसी समुदाय विशेष के लोगों को निशाना न बना दिया जाए।
-इस अभियान को लेकर सरकार की मंशा पर भी उठा सवाल
-बिना मंथन किए और बिना रूपरेखा तैयार किए सरकार ने इतना बड़ा फैसला कैसे लिया इस पर उठा सवाल
-पुलिस पार्कों में जाकर युवक-युवतियों को बेवजह परेशान कर रही है।
 
विज्ञापन

6 of 7
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
झटपट ऐसे तैयार हो गया एंटी रोमियो दल 
-कामकाज संभालने के दूसरे ही दिन यूपी की नई सरकार ने बनाया एंटी रोमियो दल
-DGP ने हर जिले के एसपी को दिए निर्देश
-छेड़छाड़ रोकने के लिए हर थाने में बना विशेष दस्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेमो
-जोनल आईजी के जिम्मे होगा एंटी रोमियो दल के कामकाज का देखरेख
-एंटी रोमियो दल बनते ही मनचलों के खिलाफ शुरु हुआ अभियान
-प्रदेशभर में स्कूलों और कॉलेजों के बाहर ऑपरेशन

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर, बांदा सहित कई प्रमुख शहरों में कार्रवाई के साथ बुधवार को लखीमपुर खीरी में एंटी रोमियो स्कवॉड ने गर्ल्स स्कूल के बाहर खड़े दर्जनों मनचलों को पकड़ कर थाने भेज दिया।  ​​
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें