प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर बाजवा को गले लगाने पर नवजोत सिद्धू विवादों में घिर चुके हैं। मंगलवार को कानपुर में उनके खिलाफ परिवाद दर्ज किया गया। अधिवक्ता प्रियांशु सक्सेना ने सिद्धू के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया। एमएम 7 कोर्ट में 27 अगस्त को होगी सुनवाई।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- इमरान की मेहमाननवाजी से संतुष्ट दिखे...
विज्ञापन
2 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मेहमाननवाजी से संतुष्ट दिखे पंजाब के कैबिनेट मंत्री सिद्धू ने कहा कि मेरी भेंट की शॉल को स्वीकार कर इमरान ने भारत को उच्च सम्मान दिया है। उन्होंने सियासी विरोधियों की और से लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मैं एक दोस्त की हैसियत से दूसरे दोस्त के समारोह में भाग लेने के लिए गया था। पाकिस्तान से हमारे अच्छे संबंधों की शुरुआत हुई है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- कहा, वह अपने दोस्त के न्योते पर गए थे...
विज्ञापन
3 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू
पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू रविवार को पाकिस्तान से लौट आए थे। वाघा बार्डर पर दोपहर करीब तीन बजे पहुंचे सिद्धू ने पत्रकारों से बातचीत में दोहराया था कि वह अपने दोस्त के न्योते पर गए थे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से खुशगवार माहौल में मुलाकात हुई।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- देश का पक्ष लेते हुए कही संबंधों की बात...
4 of 5
महाअधिवेशन में नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : ANI
अब हम उम्मीद कर सकते हैं कि दोनों देशों के बीच दोस्ती का रिश्ता मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि भारत की भावनाओं से उन्हें अवगत करवा दिया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत तौर पर वहां गया था फिर भी अपने देश का पक्ष लेते हुए अच्छे संबंधों की उम्मीद रख सकते हैं।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मेहमाननवाजी से संतुष्ट दिखे सिद्धू ने कहा कि मेरी भेंट की शॉल को स्वीकार कर इमरान ने भारत को उच्च सम्मान दिया है। उन्होंने सियासी विरोधियों की और से लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मैं एक दोस्त की हैसियत से दूसरे दोस्त के समारोह में भाग लेने के लिए गया था। पाकिस्तान से हमारे अच्छे संबंधों की शुरुआत हुई है।