कानपुर के ग्वालटोली निवासी अधिवक्ता माता-पिता के पुत्र अर्जुन पांडे ने नौसेना में लेफ्टिनेंट बनकर शहर का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय लॉन टेनिस खिलाड़ी अर्जुन ने शनिवार को देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री अकादमी में हुई पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
2 of 5
लेफ्टिनेंट अर्जुन अपनी माता गीता, पिता बीके पांडे व बहन अभिषेकिता के साथ बाएं से
- फोटो : amar ujala
उन्हें कश्मीर के नौसेरा सेक्टर में तैनाती मिली है। अधिवक्ता बीके पांडे व गीता पांडे के पुत्र अर्जुन ने शीलिंग हाउस स्कूल से पढ़ाई की। आईसीएसई बोर्ड से हाईस्कूल में 95 व इंटर में 97 प्रतिशत अंक लाने वाले अर्जुन ने पहले ही प्रयास में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) परीक्षा 2016 में पास कर ली थी।
विज्ञापन
3 of 5
लेफ्टिनेंट अर्जुन
- फोटो : amar ujala
तीन साल तक पुणे स्थित खड़कवासला में और एक साल देहरादून में ट्रेनिंग के बाद शनिवार को अर्जुन को नियुक्ति मिल गई। अर्जुन का पैतृक निवास प्रतापगढ़ व ननिहाल जौनपुर है। पिता ने बताया कि पासिंग आउट परेड के लिए सीटें भी बुक थीं पर पास न मिलने से नहीं जा सके।
4 of 5
लेफ्टिनेंट अर्जुन साथियों के साथ
- फोटो : amar ujala
बताया कि एनडीए ही अर्जुन का सपना था। पांच साल की उम्र से ही लॉन टेनिस खेलने वाले अर्जुन ने लगभग 40 राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया और टॉप पर रहे।
लेफ्टिनेंट अर्जुन अपने साथियों के साथ, दाएं से चौथे
- फोटो : amar ujala
अर्जुन के बाबा स्व. स्वामीनाथ पांडे भूतपूर्व लोको फोरमैन, ताऊ एनके पांडे रिटायर्ड डिप्टी एसपी हैं। अर्जुन की बहन अभिषेकता पांडे भी राष्ट्रीय लॉन टेनिस खिलाड़ी रह चुकी हैं और वर्तमान में बंगलूरू स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी में इंजीनियर हैं।