यूपी के हरदोई जिले में सियासी घमासान चरम पर है। भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने एक बार फिर अखिलेश और मायावती पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस देश मे रहना है तो भारत माता की जय कहना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र ही रहेगा कभी मुस्लिम राष्ट्र नहीं बनेगा। इस दौरान नरेश ने विशेष समुदाय को जमकर आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन
2 of 7
नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
सण्डीला के आर. पी. पैलेस में आयोजित होली मिलन समारोह में पहुंचे भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने एक समुदाय विशेष को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा हम देशवासी समझकर सेवा कर रहे हैं अगर हमको विदेशी समझोगे तो तुम विदेशी हो जाओगे। इस देश मे रहना है तो भारत माता की जय कहना ही होगा। नरेश अग्रवाल ने कहा गठबंधन की मियाद 24 मई तक है।
विज्ञापन
3 of 7
नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
नरेश ने कहा कि अखिलेश जैसे लड़के ने एक अभिनेत्री के लिये टिकट काटकर उनको बेइज्जत किया। उन्होंने वोट से इसका बदला लेने की भी अपील की। नरेश अग्रवाल ने कहा एक समुदाय के लोग कहते हैं मोदी को हराना है। अगर ये 5-6 पुश्त पुराना अपना इतिहास खोज लें तो वोह हिन्दू थे। मुसलमानों ने 700 साल देश पर राज किया है। उस राज में मुसलमानों ने हमारा धर्म परिवर्तित किया। एक भी मुसलमान विदेशी नहीं है।
4 of 7
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल
उन्होंने कहा कि मुसलमानों को भी सोचना पड़ेगा कि इस हिंदुस्तान में तुम सोचो पाकिस्तान के नारे लगें यह संभव नहीं है। पाकिस्तान की क्रिकेट टीम जीत जाए तो तो मातम यह अब संभव नहीं हैं। पाकिस्तान में हिंदुओं की लड़कियों का जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। एक भी नेता नहीं आया जिसने मेडल वापस कर दिया हो।
विज्ञापन
5 of 7
नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
नरेश ने कहा हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र रहेगा हिंदुस्तान कभी मुस्लिम राष्ट्र नहीं बनेगा यह आप मान के चलें। इसके लिए अगर हमको जनसंख्या नियंत्रण करना पड़े तो करेंगे। चीन कर सकता है तो हम क्यों नहीं कर सकते। जो स्थितियां हैं अगर वही रहीं तो 10 साल बाद हम चीन से भी आगे चले जायेंगे। सबसे पहले इस देश मे पीने के पानी की कमी होगी।
विज्ञापन
6 of 7
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल
नरेश ने कहा प्रधानमंत्री ने कितनी योजनाएं लागू की 60 प्रतिशत योजनाओं का लाभ तो सभी को मिला। हमने तो कोई धर्म नहीं देखा। हम तो देशवासी समझकर सेवा कर रहे हैं लेकिन अगर तुम हमको विदेशी समझोगे तो विदेशी तुम हो जाओगे। हम वंदे मातरम भी कहेंगे भारत माता की जय भी कहेंगे जो भारत माता की जय कहेगा वह इस देश मे रहेगा जो भारत माता की जय नहीं कहता उसे इस देश मे रहने का अधिकार नहीं है।
नरेश ने कहा हम लोग 24 मई तक होली मिलन मनाएंगे। 23 को काउंटिंग होगी और 24 को दो खुशी मिलेंगी। एक खुशी होगी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने दूसरी खुशी होगी मायावती और अखिलेश का गठबंधन टूटा। 24 मई को मायावती का बयान आएगा कि एक समुदाय विशेष और यादवों ने हमको धोखा दिया इसलिए हम गठबंधन तोड़ रहे हैं। नरेश ने कहा अगर उन्होंने हरदोई के लिये कुछ किया है तो अखिलेश ने टिकट देने में हमको बेइज्जत किया है उस अभिनेत्री के लिये इन सबका बदला वोट से लेना है।