फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेश बोले- 24 को मायावती मारेंगी अखिलेश को लात, शराब और चरण वंदन पर गर्मायी सियासत

Sat, 27 Apr 2019 01:22 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
1 of 6
नरेश अग्रवाल
एक बार फिर नरेश अग्रवाल ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। गुरुवार को हरदोई लोकसभा क्षेत्र के मुन्नेमियां चौराहा पर आयोजित नुक्कड़ सभा में नरेश ने अखिलेश यादव के एक बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मुझको जीरो बना गए लेकिन वो नहीं जानते कि हरदोई की जनता और देश की जनता उनको जीरो बना देगी।
विज्ञापन

2 of 6
नरेश अग्रवाल
अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें ड्रम बांटने का भी शौक हुआ। हमने कहा कि हमको ड्रम दे रहे हो तो अपने चाचाओं और पिता जी को भी दे देना। कम से कम तो वो ड्रम में नहा तो लेंगे। जिस अखिलेश यादव ने पूरी समाजवादी पार्टी को मायावती के चरणों में गिरवी रख दिया हो जिसे अपना परिवार जिताने के लिए मायावती की मदद लेनी पड़ रहा हो, वो किस बात का नेता।
विज्ञापन

3 of 6
नरेश अग्रवाल
उन्होंने कहा कि जो मायावती जी भाजपा के साथ मिलकर तीन बार सरकार बना चुकी हों वो 23 तारीख को काउंटिंग के बाद 24 अप्रैल को अखिलेश यादव को लात मारकर निकाल देंगी। इसके बाद नरेश ने कहा कि भावुकता में अगर हम तय करें कि हमें बीजेपी को हराना है तो ये देश का दुर्भाग्य है।

4 of 6
नरेश अग्रवाल
नरेश ने कहा कि यूपी का चुनाव जाति के आधार पर होता है जो कि यहां का दुर्भाग्य है। नरेश ने कहा मैंने तो सदैव राम और रहीम को बराबर स्थान दिया है। अपनी जिंदगी में ये भी नहीं जाना कि हिंदू कौन है मुस्लमान कौन है।
विज्ञापन

5 of 6
नरेश अग्रवाल
नरेश ने कहा इंसान की एक गलती कभी-कभी मजहब में दूरी बना देती है। नरेश ने कहा कल तक सपा कहती थी कि मायावती भाजपा से मिली हुई हैं और सांप्रदायिक राजनीति करती हैं। उन्होंने कहा कि नरेश किसी की शर्तों पर राजनीति नहीं करता, बड़े तल्ख लफ्जों में कहा कि जिसको साथ रहना है रहे अन्यथा संबंध विच्छेद कर ले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नरेश अग्रवाल
नरेश ने आजम खां और ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दोनों हिंदुओं को गाली देते रहते हैं। उन्होंने कहा आजम खां को किसने अधिकार दिया कि वह हमारे बजरंगबली का नाम बजरंगअली रख दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें