फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेश अग्रवाल का अबतक का सबसे बड़ा हमला, बोले...'जनता हजरतगंज में आजम खां से जूते साफ कराएगी'

Wed, 17 Apr 2019 03:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
सपा नेता आजम खां द्वारा रामपुर से भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के बाद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने उनपर निशाना साधा है । हरदोई में हुई एक जनसभा के दौरान नरेश अग्रवाल ने सपा नेता और रामपुर सीट से गठबंधन प्रत्याशी आजम खां के खिलाफ जमकर आग उलगी है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
आजम खां - फोटो : self
नरेश अग्रवाल ने आजम खां को आड़े हाथों लेते हुए कहा 'जनता हजरतगंज में आजम खां से जूते साफ कराएगी। नरेश अग्रवाल ही नहीं यूपी के कई नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर आपस में जुबानी जंग छिड़ी हुई है।

 
विज्ञापन

3 of 5
जयाप्रदा - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रत्याशी को बुरा भला कहने के बाद भाजपा नेताओं ने आजम खां को चारो ओर से घेर लिया है। कानपुर में आजम खां के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी और बॉलीवुड अभिनेत्री जयाप्रदा पर अमर्यादित टिप्पणी करने के विरोध में एफआईआर दर्ज करवाई गई।

 

4 of 5
नरेश अग्रवाल आजम खां (फाइल फोटो)
कानपुर की महापौर और भाजपा नेता प्रमिला पांडेय ने कोतवाली में आजम खां के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करवाई है। यूपी में लोकसभा चुनाव अपने उफान पर है। ऐसे में नेताओं ने अपनी जुबानी जंग में भगवान को भी नहीं छोड़ा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल
नरेश ने आजम पर बजरंगबली का अपमान करने का आरोप लगाया। कहा कि बजरंगबली के नाम से भूत-प्रेत भाग जाते हैं और यह तो आजम खां हैं। वहीं गठबंधन पर बोले कि मुलायम सिंह को मायावती पागलखाने भेजने की बात कहती थीं। मुलायम के पुत्र अखिलेश यादव ने उन्हीं मायावती से गठबंधन कर लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें