यूपी की सियासत में अचानक से गर्मी बढ़ गई है। भले ही अचानक से ठंडी हवा चलने से मौसम से लोगों को राहत मिली हो लेकिन राजनीति के सियासी गलियारों में नेताओं की जुबानी गर्मी शांत नहीं हो रही है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल विरोधियों पर जहर उगलने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता में कहा कि आजम खां कभी भारत माता के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते हैं तो कभी बजरंगबली का नाम बदल देते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल
अब जयाप्रदा पर आजम ने अभद्र टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को आजम खां के चुनाव लड़ने पर रोक लगानी चाहिए। न्यायालय से नोटिस मिलने के बाद अब राहुल गांधी को पूरे देश से अपने उस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
3 of 5
जया प्रदा-आजम खान
जिसमें उन्होंने चौकीदार को चोर कहा है। प्रेसवार्ता के दौरान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला भी मौजूद रहे। उधर दूसरी ओर सांडी व बिलग्राम में आयोजित जनसभाओं में भी नरेश अग्रवाल ने सपा, बसपा और कांग्रेस के नेताओं को आड़े हाथों लिया।
4 of 5
अखिलेश यादव व मुलायम सिंह यावद (फाइल फोटो)
कहा कि कुछ लोग उन्हें सिर्फ इसलिए गालियां देते हैं ताकि नाम छप जाए। आपको बताते चलें कि पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल को आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में दो नोटिस जारी की गईं हैं। उनसे 24 घंटे में जवाब देने को कहा गया है। भाजपा के स्टार प्रचारक पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल जनसभाओं में सपा-बसपा गठबंधन के साथ ही मुलायम सिंह पर भी हमलावर रहते हैं।
14 अप्रैल को सांडी में आयोजित जनसभा में नरेश अग्रवाल ने गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा था कि चुनाव परिणाम आने के अगले दिन मायावती कहेंगी कि अहिर और मुस्लिम ने वोट नहीं दिए, इसलिए गठबंधन तोड़ते हैं। अखिलेश यादव पर भी नरेश अग्रवाल ने टिप्पणी की थी।