लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के दिग्गज नेता और स्टार प्रचारक अपनी पार्टी की जीत के लिए दिन-रात एक करके जुटे हैं। पिछले कई दिनों से यूपी के हरदोई जिले में सियासी तापमान कुछ ज्यादा ही तेज है। यहां भाजपा नेता नरेश अग्रवाल अपने बयानों में अखिलेश यादव, मायावती और आजम खान को निशाने पर ले चुके हैं। नरेश ने मंगलवार को एक चुनावी सभा के दौरान लोगों को एक कसम दे डाली। मंच पर नरेश द्वारा की गई ये अपील उनके लिए मुसीबत भी बन सकती है।