कानपुर में इंटरनेट यूज करने वाले शहरियाें के लिए खुशखबरी है। नगर निगम मुख्यालय और केडीए के मध्य युवा वाई-फाई पार्क तैयार किया गया है। शुक्रवार को इसका शुभारंभ सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने किया। यह सुविधा एमएलसी अरुण पाठक ने अपनी विधायक निधि से उपलब्ध करार्ई है।
इस पार्क में आने वाला यूजर एक आईपी एड्रेस (यानी एक फोन) पर एक दिन में अधिकतम 45 मिनट तक नि:शुल्क इंटरनेट चला सकेगा। वह एक महीने में अधिकतम दो जीबी डाटा ही उपयोग कर सकेगा। वह चाहे तो एक-दो दिन में यूज करे या महीने भर में।
मुख्य अतिथि डॉ. जोशी ने कहा कि इंटरनेट का उपयोग जरूरी है, पर इसकी मर्यादा बरकरार रखनी भी जरूरी है। खुद को युवा समझने वाले वृद्ध भी इस पार्क में आकर सीख सकते हैं। फ्री इंटरनेट सुविधा से खास कर युवा अपना ज्ञानार्जन करें। नगर निगम के आईटी प्रभारी परवेज ने बताया कि सुबह आठ बजे से रात 9 बजे तक सुविधा मिलेगी।