कानपुर के बिल्हौर इलाके में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के रौगांव खड़ैचा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के अंदर खून से लथपथ लाश देखकर टीचर और स्कूल स्टाफ सन्न रह गया।
विज्ञापन
शिक्षक ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। एसपी (ग्रामीण) ने युवक की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए।