यूपी के कानपुर देहात में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के गांव कटरा में मानसिक रूप से बीमार महिला को मोहर्रम की मजलिस के दौरान अजीबोगरीब हरकत करने पर लोगों ने चुड़ैल समझकर उसे बुरी तरह पीटा। मजलिस के दौरान लाउडस्पीकर की तेज आवाज में महिला की चित्कार व कराहने की आवाजें थम गई। गंभीर रूप से घायल और काफी खून बह जाने से महिला मौके पर ही मौत हो गई। शव को ककवन और बिल्हौर सीमा पर स्थित जंगल में फेंक दिया। शुक्रवार सुबह जंगल गए ग्रामीणों को घटना की जानकारी हो सकी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
2 of 4
घटनास्थल स्थल पर टूटी पड़ी झाडिय़ां
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के बंभियापुर पुरवा गांव निवासी भारत सिंह अपनी पत्नी यशोदा (36) के साथ रहते थे। एकलौती पुत्री ज्योति की शादी हो चुकी है। पति के मुताबिक, पत्नी यशोदा मानसिक रूप से बीमार थी। उसका इलाज चल रहा था। बीते शुक्रवार की रात एक बजे बिना किसी को बताए पत्नी कहीं चली गईं। रात में यशोदा को खोजने का प्रयास किया, लेकिन पास पड़ोस जाने की बात समझकर वह दोबारा सो गए।
शनिवार की भोर में ग्रामीण ने पत्नी का शव गांव देवहा कटरा के जंगल में पड़े होने की सूचना दी। पति के मुताबिक, कटरा गांव में मोहर्रम पर बज रहे तेज साउंड की आवाज सुनकर मजलिस देखने यशोदा गई होगी। जहां उसे दौरा पड़ने पर गांव के कुछ लोगों ने चुड़ैल आने की अफवाह उड़ा दी।
विज्ञापन
3 of 4
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि गांव के कुछ युवकों ने पत्नी को जमकर पीटा। जिस जगह यशोदा का शव मिला वहां पर झाड़ियां टूटी मिलीं। फोरेंसिक टीम के अफसरों ने मारपीट के दौरान छीना झपटी होने और घटना में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की बात भी स्वीकारी है। पुलिस अफसरों के अनुसार, कटरा गांव के कई युवक और उनकी महिलाएं घर से गायब हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस उक्त गायब लोगों की तलाश में जुटी है।
देवहा-कटरा गांव में महिला के परिजन तरह-तरह की बात कर रहे हैं। पूछताछ में कई ग्रामीणों ने भूत-प्रेत का चक्कर होने की बात बताई है, लेकिन अभी जांच चल रही है। आरोपियों की तलाश भी जारी है जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। ज्ञान सिंह, इंस्पेक्टर बिल्हौर
देवहा कटरा गांव के इमाम चौक के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि घटना की कोई जानकारी नहीं है। सुबह जंगल में शव पड़े होने की जानकारी मिली है। मजलिस के दौरान मौजूद ग्रामीणों की माने तो रात्रि में एक महिला ने मजलिस में बैठे युवक का गला दबाने का प्रयास किया था, तब जैसे-तैसे मामला शांत करा दिया था।
महिला का शव निवस्त्र होने को लेकर रेप कर हत्या की चर्चा है। पीड़ितों परिजनों ने भी आशंका जताई हैं। जंगल में यशोदा के वस्त्र पड़े मिले। खास बात यह है कि जंगल में मृतका का शव मिला, वहां फोम का टुकड़ा पड़ा था। जंगल में फोम के टुकड़े कहां से आए इसको लेकर चर्चाएं हैं। इंसपेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पूरे मामले की सही जानकारी हो सकेगी।
बंभियापुर गांव में मानसिक बीमार महिला यशोदा की पड़ोसी गांव देवहा कटरा में हत्या और निवस्त्र शव मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय करते हुए आरोपियों की तालाश में आसपास के जंगलों में भी खोजबीन शुरू कराई है। वहीं अरौल, मकनपुर, विषधन सहित मानीमऊ कन्नौज पुलिस चौकी सहित ठठिया कन्नौज थाना पुलिस को अलर्ट जारी किया गया है।