फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में चलती कार में कत्ल: त्रिभुवन और अमन का था अफेयर? महिला के पति के बाद कमरे पर आता था वो; बेटे का खुलासा

Thu, 26 Sep 2024 01:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 14
Hamirpur Murder - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर के जरिया थाना इलाके में शनिवार की रात चलती कार में महिला की गला घोंटकर हत्या और परिवार को मारने की साजिश का पुलिस पांच दिन (120 घंटे) बाद भी खुलासा नहीं कर पाई है। दो हिस्ट्रीशीटर त्रिभुवन उर्फ सूरज सिंह और वीर सिंह की तलाश में पुलिस की चार टीमों के 20 जवान चार जिलों में खाक छान रहे हैं। मामले में एक आरोपी और कार चालक की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि दो मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन

2 of 14
Hamirpur Murder - फोटो : अमर उजाला
एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने महिला अमन यादव की हत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की हैं। चारों टीमें कानपुर, कानपुर देहात, औरैया और हमीरपुर व आसपास के जिलों में आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। 
विज्ञापन

3 of 14
Hamirpur Murder - फोटो : अमर उजाला
चारों आरोपी कानपुर देहात जिले के अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी त्रिभुवन उर्फ चतुर सिंह और वीर सिंह हिस्ट्रीशीटर हैं। दोनों फरार हैं। 
 

4 of 14
अपहरण व हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों का बैक ग्राउंड जानने के लिए पुलिस उनके परिजनों से पूछताछ कर रही है। त्रिभुवन व सूरज के परिवार के बीच के संबंधों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

 
विज्ञापन

5 of 14
गिरफ्तार कार चालक - फोटो : amar ujala
बता दें कि कानपुर के गुजैनी में किराये के मकान में रह रहे सूरज यादव की पत्नी अमन की हमीरपुर के जरिया थानाक्षेत्र में चलती कार में गला कसकर शनिवार की रात हत्या की गई थी। 

 
विज्ञापन

6 of 14
murder in kanpur - फोटो : अमर उजाला
वारदात को अंजाम देने का आरोप सूरज ने अपने बगल के कमरे में किराये पर रहने वाले त्रिभुवन उर्फ चतुर सिंह और उसके साथी वीर सिंह पर लगाया है। वारदात के बाद से ही दोनों फरार हैं। 

 
विज्ञापन

7 of 14
Hamirpur Murder - फोटो : अमर उजाला
इन्होंने दो अन्य आरोपियों कार चालक संजीव व कल्लू के साथ मिलकर सूरज के परिवार को चित्रकूट ले जाते समय 21 सितंबर की रात वारदात को अंजाम दिया था। 

 

8 of 14
Hamirpur Murder - फोटो : अमर उजाला
गला दबाकर हत्या के प्रयास के दौरान सूरज ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई थी। वहीं, उसके बेटे रामजी को मरा समझ आरोपी कार से फेंककर बेटी को औरैया जिले में छोड़कर भाग गए थे। 

 

9 of 14
Hamirpur Murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कार चालक संजीव और कल्लू को गिरफ्तार किया है। यह दोनों ही जेल में हैं। पुलिस को इनसे पूछताछ में कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस को मुख्य आरोपी त्रिभुवन उर्फ चतुर सिंह की तलाश है।

 

10 of 14
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला
प्रेम संबंध सहित अन्य पहलुओं पुलिस कर रही जांच 
सूरज जिस मकान में परिवार समेत किराये पर रहता था, उसी के बगल के कमरे को त्रिभुवन उर्फ चतुर सिंह ने भी किराये पर लिया था। जानकारी के अनुसार, त्रिभुवन अपने कमरे में रात में नहीं रुकता था। वह अक्सर घंटा दो घंटा के लिए कमरे में आता था। 

 

11 of 14
Hamirpur Murder - फोटो : अमर उजाला
सूरज के बेटे रामजी के अनुसार, त्रिभुवन ज्यादातर ऐसे समय कमरे में आता था, जब पापा और वह घर पर नहीं होते थे। अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी बात से नाराज होकर त्रिभुवन ने अमन और सूरज की हत्या की साजिश रची। 

 

12 of 14
murder in kanpur - फोटो : अमर उजाला
इसमें उसने वीर सिंह और कल्लू को भी शामिल किया। वहीं, संजीव की कार को हायर किया। चित्रकूट दर्शन के बहाने परिवार को मारने की साजिश रची। 
 

13 of 14
चलती कार पर परिवार पर हमला - फोटो : amar ujala
थानाध्यक्ष जरिया भरत कुमार ने बताया कि प्रेम संबंध सहित अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा की जा रही जांच में त्रिभुवन को लेकर जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार वह सिरफिरे स्वभाव का है।
 
विज्ञापन

14 of 14
murder in hamirpur - फोटो : अमर उजाला
वारदात के मुख्य आरोपी त्रिभुवन उर्फ चतुर सिंह व वीर सिंह की तलाश की जा रही है। इसके लिए उनके नाते-रिश्तेदारों व परिजनों ने संपर्क कर पृष्ठभूमि खंगाली जा रही है। त्रिभुवन व वीर सिंह के मिलने तक वारदात के कारणों पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता।- डॉ. दीक्षा शर्मा, एसपी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें