फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें सुनील राठी की 'क्राइम कुंडली', जेल में कैसे बीती पहली रात, अब 'कुख्यात डॉन' की होगी ये पहचान

Wed, 18 Jul 2018 05:34 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 15
फतेहगढ़ सेंट्रल जेल लाया गया सुनील राठी
बागपत की जेल में उत्तर प्रदेश के कुख्यात डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की हत्या हो गई। इस हत्या से यूपी ही नहीं पूरे देश में सनसनी फैल गई। हत्या का आरोप कुख्यात डॉन सुनील राठी पर लगा है।
जानिए पूर्वांचल के कुख्यात डॉन सुनील राठी के बारे में ...



 
विज्ञापन

2 of 15
फतेहगढ़ सेंट्रल जेल लाया गया सुनील राठी
सुनील राठी ने पिता की हत्या के बाद जुर्म की दुनिया में कदम रखा। पति की हत्या का बदला लेने के लिए राठी ने सोमपाल भाटी के गैंग के दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद राठी ने जुर्म की दुनिया में अपना भविष्य बना लिया।
विज्ञापन

3 of 15
फतेहगढ़ सेंट्रल जेल लाया गया सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला
सुनील राठी का दबदबा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कायम है। साल 2000 में सुनील को एसओजी और स्थानीय पुलिस ने राठई को हरिद्वार स्थित शिवपुरी कॉलोनी से गिरफ्तार किया। राठी का एक बेटा भी है। 
 

4 of 15
फतेहगढ़ सेंट्रल जेल लाया गया सुनील राठी
सुनील राठी पर 12 सिंतबर 2011 को रूड़की जेल के जेलर की हत्या का भी आरोप लगा। बताया जाता है कि 5 अगस्त 2014 को रुड़की जेल में राठी की शय पर ही गैंगवार की घटना को अंजाम दिया गया था। राठी का जुर्म की दुनिया में कितना दबदबा है इसका अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि अपने अपराधों की सजा काटने के लिए रहता तो जेल में ही है पर उसके इशारे पर उसके गुर्गे किसी भी तरह की वारदात को अंजाम देने में गुरेज नहीं करते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 15
फतेहगढ़ सेंट्रल जेल लाया गया सुनील राठी
सुनील राठी रुड़की में डॉक्टर से रंगदारी मांगने के बाद चर्चा में आया था। जर्म की दुनिया में राठी का सबसे दुश्मन चीनू पंडित बताया जाता है। ये दोनों अपना अपना गैंग चलाते हैं। 
 
विज्ञापन

6 of 15
फतेहगढ़ सेंट्रल जेल लाया गया सुनील राठी
मुन्ना बजरंगी की हत्या के आरोपी सुनील राठी के फर्रुखाबाद सेंट्रल आने के बाद जेल प्रशासन सुरक्षा को लेकर चौकन्ना है। आगरा परिक्षेत्र के डीआईजी संजीव कुमार रविवार की शाम को सेंट्रल जेल आए। उन्होंने जेल में सुनील राठी की सुरक्षा व्यवस्था निरीक्षण किया। प्रभारी जेल अधीक्षक के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। ब्यूरो



 
विज्ञापन

7 of 15
फतेहगढ़ सेंट्रल जेल लाया गया सुनील राठी
मुन्ना बजरंगी के इलाके का एक जेलर दो डिप्टी जेलर जेल की देखेंगे सुरक्षा
सेंट्रल जेल फतेहगढ़ में मुन्ना बजरंगी के इलाके से एक जेलर और दो डिप्टी जेलर सुरक्षा की बागडोर संभालेंगे। माफिया डान मुन्ना बजरंगी जौनपुर इलाके का रहने वाला था। माफिया डान का इसके साथ ही आसपास के इलाके में आतंक रहा। उसके गुर्गे अभी इन इलाकों की जेलों में बंद हैं। सेंट्रल जेल में जौनपुर से जेलर सुरेशचंद्र, मिर्जापुर से डिप्टी जेलर पीके मिश्रा और मऊ जिले से डिप्टी जेलर पीके सिंह का तबादला सेंट्रल जेल के लिए हुआ है। हालांकि अभी तक इन लोगों ने जेल में आमद नहीं कराई। 


 

8 of 15
फतेहगढ़ सेंट्रल जेल लाया गया सुनील राठी
मुन्ना बजरंगी के हत्यारोपी सुनील राठी के आने की सूचना मिलते ही शासन और सेंट्रल कारागार प्रशासन सतर्क हो गया है। शासन ने सेंट्रल जेल की निगरानी अपने हाथ में ले ली है। सीसीटीवी कैमरों से वह खुद निगरानी कर रहा है।

 

9 of 15
फतेहगढ़ सेंट्रल जेल लाया गया सुनील राठी
सेंट्रल जेल में कौन आ और जा रहा है। इसका रिकार्ड रखा जा रहा है। जेल की सुरक्षा चाकचौबंद कर दी गई है। हर किसी को तलाशी के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है। गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों को लखनऊ मुख्यालय में बैठे अधिकारियों ने सर्वर से लिंक करा लिया है। इससे वे वहीं से सेंट्रल जेल के हालात का जायजा ले रहे हैं।

 

10 of 15
फतेहगढ़ सेंट्रल जेल लाया गया सुनील राठी
बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद सुर्खियों में आए माफिया सुनील राठी को शासन ने फतेहगढ़ के सेंट्रल जेल शिफ्ट करने के आदेश दिए थे। गेट पर शनिवार रात नौ बजे से फतेहगढ़ कोतवाली, शहर कोतवाली का फोर्स, सीओ सिटी और नगर मजिस्ट्रेट जैनेंद्र कुमार जैन ने डेरा डाल लिया था। सुनील राठी को रात 11 बजे मेरठ के बज्रवाहन से सेंट्रल जेल फतेहगढ़ लाया गया। उसके आते ही पुलिस के तीन वाहनों को गेट के बाहर खड़ा कर दिया। फोर्स चारों ओर निगरानी में लग गई। सिटी मजिस्ट्रेट जेके जैन ने जेल के अंदर जाकर व्यवस्था चेक की। सुनील राठी के आने से करीब 20 मिनट पहले नए जेलर ने चार्ज संभाला। उन्होंने सुनील राठी के आने पर उसके कपड़े उतरवा कर जेल के कपड़े पहनाए। 
 

11 of 15
फतेहगढ़ सेंट्रल जेल लाया गया सुनील राठी
जेल सूत्रों की मानें तो जेलर ने सुनील राठी को हड़काते हुए बागपत जेल न समझने की बात कही। इसके बाद उसे हाईसेक्योरिटी सेल में अलग रखा। यहां पर इसके अलावा और कोई कैदी नहीं था। पूरी रात सुनील राठी करवट बदलता रहा। सुनील के यहां पर आने के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर कर दिया गया। सुनील को कैदी वाला ही भोजन दिया गया। प्रभारी सेंट्रल जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह भी पूरे समय मौजूद रहे। उन्होंने रविवार को जेल सुरक्षा का जायजा भी लिया।

 

12 of 15
फतेहगढ़ सेंट्रल जेल लाया गया सुनील राठी
राठी के जेल में आने से 20 मिनट पहले नए जेलर ने लिया चार्ज
बागपत जेल से मुन्ना बजरंगी के हत्यारोपी सुनील राठी के सेंट्रल जेल फतेहगढ़ आने के 20 मिनट पहले शनिवार को नए जेलर प्रमोद कुमार सिंह न कार्यभार संभाला। उन्होंने राठी के जेल में आते ही उसके पकड़े उतरवाए और जेल के कपड़े दिए।
 

13 of 15
फतेहगढ़ सेंट्रल जेल लाया गया सुनील राठी
सुनील राठी को मिला कैदी नंबर 27314
जेल में आने के बाद सुनील राठी को 27314 नंबर दिया गया। सुनील राठी को इस नंबर से जेल प्रशासन बुलाएगा।

एक प्लाटून पीएसी तैनात, जल्द आएंगे जेलर और डिप्टी जेलर 
राठी के आने के बाद जेल की सुरक्षा को लेकर एक नए जेलर ने चार्ज ले लिया। अभी एक जेलर और दो डिप्टी जेलर के पद रिक्त हैं। इन रिक्त पदों पर शासन ने तैनाती कर दी है। जल्द ही वे भी कार्यभार संभालेंगे। जेल की सुरक्षा के लिए एक प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। 

 

14 of 15
फतेहगढ़ सेंट्रल जेल लाया गया सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल जेल में पहले से ही माफिया डान सुभाष ठाकुर के अलावा सुनील राठी का विरोधी अजीत उर्फ हप्पू बंद है। सेंट्रल जेल के प्रभारी अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि जौनपुर से आने वाले जेलर सुरेशचंद्र ने अभी चार्ज नहीं लिया है। इसके साथ ही मिर्जापुर से आने वाले डिप्टी जेलर पीके मिश्रा और मऊ जिले से आने वाले डिप्टी जेलर पीके सिंह आने वाले हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही ये लोग भी चार्ज ले लेंगे। फिलहाल जेल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं।

 
विज्ञापन

15 of 15
फतेहगढ़ सेंट्रल जेल लाया गया सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला
पहले दिन राठी से मिलने कोई नहीं आया 
सेंट्रल जेल में राठी के आने के बाद रविवार को उससे मिलने कोई नहीं आया। इस जेल में 24 जिलों के ऐसे शातिर अपराधी हैं जो यहां पर शासन के आदेश पर आए हैं।

चार मिनट में जेल के पहले गेट में दाखिल हुआ राठी
सुनील राठी बागपत से सेंट्रल जेल फतेहगढ़ रात करीब 10.51 बजे पहुंच गया। पुलिस सुनील राठी को वाहन से सीधे जेल परिसर के अंदर ले गई। इसके बाद पुलिस ने मुख्यगेट बंद कर लिया। पत्रकारों को अंदर नहीं जाने दिया। इसके बाद जिस वाहन में सुनील राठी बैठा था, उसे पहले गेट के पास ले गई और चारों तरफ से सुरक्षा घेरा बना लिया। 10.55 बजे सुनील राठी जेल के अंदर दाखिल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें