मुमताज हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
जवाबी कार्रवाई में पैरों में लगी गोली
पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान जब संदिग्ध बाइक को रोकने का इशारा किया गया, तो आरोपी कच्चे रास्ते की ओर बाइक भगाने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग झोंक दी। पुलिस की जवाबी आत्मरक्षात्मक कार्रवाई में आशीष के दोनों पैरों में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे भीतरगांव सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस उसे हिरासत में ले गई। उसके कब्जे से मुमताज के घर से लूटी गई बाइक और एक बैग बरामद हुआ है।