फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मुमताज हत्याकांड में साढ़ पुलिस का एक्शन; मुठभेड़ में 50 हज़ार का इनामी गिरफ्तार, दोनों पैर में लगी गोली

Mon, 10 Aug 2026 07:40 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में हुए मुमताज हत्याकांड में पुलिस ने सोमवार तड़के मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दरगाही लाल रामगंगा नहर पुल के पास कच्चे रास्ते पर हुई मुठभेड़ में आरोपी आशीष के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने उसके कब्जे से मुमताज के घर से लूटी गई बाइक और एक बैग बरामद किया है।
विज्ञापन
1 of 4
मुमताज हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में हुए बहुचर्चित मुमताज हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार तड़के करीब 3:15 बजे दरगाही लाल रामगंगा नहर पुल के पास साढ़ पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान दलेलपुर (बिधनू) निवासी आशीष पुत्र ओम प्रकाश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

2 of 4
मुमताज हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

जवाबी कार्रवाई में पैरों में लगी गोली

पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान जब संदिग्ध बाइक को रोकने का इशारा किया गया, तो आरोपी कच्चे रास्ते की ओर बाइक भगाने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग झोंक दी। पुलिस की जवाबी आत्मरक्षात्मक कार्रवाई में आशीष के दोनों पैरों में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे भीतरगांव सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस उसे हिरासत में ले गई। उसके कब्जे से मुमताज के घर से लूटी गई बाइक और एक बैग बरामद हुआ है।

विज्ञापन

3 of 4
मुमताज हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

पत्नी व मासूम बेटी के सामने हुई थी हत्या

उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार की आधी रात देवसढ़ गांव में मुमताज की उसकी पत्नी शाहजहां और 5 महीने की मासूम बच्ची मंतशा के सामने बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने पत्नी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

विज्ञापन

4 of 4
मुमताज हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
मामले का मुख्य साजिशकर्ता मुमताज का पारिवारिक भाई शोयल खान उर्फ रानू और उसका साथी धर्मेंद्र अभी भी फरार हैं। रानू व्हाट्सएप ऑडियो मैसेज भेजकर पीड़ित परिवार को लगातार धमकियां दे रहा है। साढ़ पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें