फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यही रात अंतिम यही रात भारीः मुलायम परिवार की 'महाभारत' का सपा के गढ़ पर असर!

Sun, 28 Apr 2019 11:14 PM IST
प्रशांत कुमार प्रशांत कुमार द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव, अखिलेश यादव व डिंपल यादव
चुनाव प्रचार थमने के बाद अब राजनीतिक दल अपनी-अपनी स्थिति और आने वाली सुबह का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आज की रात सभी दलों के लिए किसी निर्णायक रात से कम नहीं है। बात जब सूबे के सबसे बड़े सियासी परिवार की हो तो उसके साथ ही परिवार में लंबे अर्से से चल रही उथल-पुथल का भी जिक्र हो ही जाता है। यूपी की राजनीति में मुलायम परिवार का रसूख लंबे अर्से से जारी है।
विज्ञापन

2 of 5
मुलायम सिंह यादव
मुलायम के गढ़ इटावा में इस बार सियासी तापमान कुछ ज्यादा ही हाई है। पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो इटावा, फर्रुखाबाद और कन्नौज में भाजपा ने सपा को तगड़ी शिकस्त दी थी और इन तीन सीटों में से दो पर जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

3 of 5
शिवपाल यादव
मुलायम के भाई शिवपाल और उनके भतीजों के बीच मचा बवाल भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। अखिलेश से शिवपाल के रिश्ते तो सियासी गलियारों में जगजाहिर हैं, लेकिन रामगोपाल के बेटे अक्षय यादव और शिवपाल का आमने-सामने चुनाव लड़ना सपा के गढ़ पर क्या प्रभाव डालेगा ये आने वाला वक्त ही बताएगा।
 

4 of 5
मुलायम सिंह यादव
तीसरे चरण के मतदान के बाद अक्षय यादव ने यहां तक कह डाला कि जिनके पास चुनाव लड़ने के पैसे नहीं हैं वो हेलीकॉप्टर से चुनावी जनसभा करने जा रहे हैं। इतना ही नहीं शिवपाल भी कई बार अपने भतीजों को नसीहत देते दिखे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अखिलेश यादव व डिंपल यादव
जिस तरह से इटावा के समीकरण देखते हुए भाजपा ने कठेरिया पर भरोसा जताया है इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बात अगर कन्नौज की करें तो भाजपा ने प्रचार के आखिर दिन पूरी ताकत लगा दी है। पिछले लोकसभा चुनाव में डिंपल ने जीत हासिल की थी लेकिन जीत का मार्जिन उतना नहीं था जितनी की पार्टी ने उम्मीद जताई थी। डिंपल की इस जीत पर भी भाजपा ने सवाल उठाते हुए इस लोकसभा चुनाव प्रचार में मुद्दा बनाया है। आने वाली सुबह मुलायम के गढ़ की क्या कहानी लिखेगी ये तो 23 मई को ही पता लगेगा। लेकिन सियासी समीकरण गड़बड़ाते जरूर दिख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें