फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हाथ में लस्सी अाैर पॉपकॉर्न' लेकर मूवी हाॅल में किस की फिल्म देखने पहुंचे मुलायम सिंह यादव

Sun, 06 May 2018 12:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
मुलायम सिंह यादव

हाथ में पॉप कॉर्न का पैकेट अाैर लस्सी का गिलास लिए जब सफेद रंग के लिबास में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने थिएटर में कदम रखा ताे हर काेई उन्हें देखता रह गया। दरअसल चुनाव की अापाधापी के बीच मुलायम सिंह अचानक से  ‘102 नॉट आउट’ फिल्म देखने के लिए अपने लाव लश्कर के साथ मूवी हाॅल पहुंच गए। 
 

विज्ञापन

2 of 5
मुलायम सिंह यादव फिल्म देखते हुए
कैराना चुनाव की आपाधापी के बीच मुलायम सिंह यादव आज ‘102 नॉट आउट’ देखने के लिए वेब सिनेमा हाॅल पहुंच गए। उन्हाेंने वहां पॉप कॉर्न और लस्सी के साथ अमिताभ बच्चन की फिल्म  ‘102 नॉट आउट’ देखी। अमिताभ को परदे पर देख कर यूपी के पूर्व सीएम ने कई बार तालियां भी बजाईं। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद भगवती सिंह भी उनके साथ थे।

 
विज्ञापन

3 of 5
दाेस्ताें के साथ बैठकर मुलायम ने देखी फिल्म
27 सालों बाद अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर ने फिल्म में साथ काम किया है। उमेश शुक्ल की फिल्म ‘102 नॉट आउट’ एक पारिवारिक ड्रामा है। इसमें अमिताभ बच्चन 102 साल के बुज़ुर्ग का किरदार निभा रहे हैं। उनके 75 साल के बेटे का रोल ऋषि कपूर ने निभाया है। फिल्म में दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री नजर आई है।

 

4 of 5
फिल्म देखने पहुंचे मुलायम सिंह यादव
अमिताभ और ऋषि को नाचते गाते देख कर मुलायम सिंह यादव खूब हंसे। उन्होंने कहा, “अमिताभ जी की वजह से मैं फ़िल्म देखने आया हूं। क्या कमाल का अभिनय करते हैं वे। फिल्म में 102 साल के अमिताभ बच्चन चाहते हैं कि वो 118 साल तक जीने वाले आदमी का रिकॉर्ड तोड़ें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिनेमा हाल जाते मुलायम सिंह यादव
इसके लिए वे हमेशा खुश और जिंदादिल रहते हैं। वहीं उनके बेटे ऋषि कपूर अभी से बोरियत और गुस्से से भर चुके हैं। पिछले साल उन्होंने दो फिल्म देखी थीं। ‘बाहुबली’ उन्हें बहुत अच्छी लगी थी। रणवीर सिंह के कहने पर मुलायम ने फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी देखी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें