मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। अपर्णा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं।
विज्ञापन
2 of 6
अपर्णा योग करती हुई
- फोटो : अमर उजाला
आपने अपर्णा यादव की गायकी और डांस के साथ उनकी शास्त्रीय संगीत में रूचि के बारे में तो काफी किस्से सुने होंगे पर हम आपको आज उनके एक खास हुनर के बारे में बताने जा रहे हैं। अपर्णा यादव योग करने में माहिर हैं।
विज्ञापन
3 of 6
योग मुद्रा में अपर्णा यादव
- फोटो : अमर उजाला
सूर्य नमस्कार की सभी मुद्राएं उन्हें ठीक से आती हैं। यकीन नहीं होता तो आप खुद ही देख लीजिए। अपर्णा यादव का ये खास अंदाज मुलायम परिवार की बड़ी बहू डिंपल यादव से बिलकुल जुदा है।
4 of 6
योग करती हुईं मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा
- फोटो : अमर उजाला
अपर्णा योग करने के साथ ही जिम में भी खुद को फिट रखने के लिए खूब पसीना बहाती हैं। अपर्णा ने योग दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो ट्वीट किया है। जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में अपर्णा यादव योग की मुद्रा में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
5 of 6
अपर्णा योग करती हुईं
- फोटो : अमर उजाला
अपर्णा यादव खुद को फिट रखने के लिए जिम में भी खूब पसीना बहाती हैं। इससे पहले अपर्णा यादव ने मायावती के सपा बसपा के गठबंधन को छोड़ने पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
अपर्णा खुद को फिट रखने के लिए जिम भी जाती हैं
- फोटो : अमर उजाला
अपर्णा लोकसभा चुनाव के दौरान वह किस पार्टी के सिंबल से लड़ेंगी इसको लेकर भी सुर्खियों में थीं। हालांकि उनसे पूछा गया कि वह समाजवादी पार्टी के सिंबल से चुनाव लड़ेंगी या प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से? अपर्णा ने कहा कि वह चाचा शिवपाल और नेता जी के साथ हैं, इसलिए वह चाचा की पार्टी के टिकट से ही चुनाव लड़ेंगी।