फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह यादव ने कुर्ता फाड़ होली के स्थान पर इस नई परंपरा की शुरूआत की है

Thu, 01 Mar 2018 09:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
मुलायम सिंह यादव परिवार के साथ
सपा संरक्षक एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह अपने पूरे परिवार के साथ शुक्रवार को सैफई में परंपरागत तरीके से त्यौहार मनाएंगे। समाजवादी पार्टी में चल रही ग्रह कलह के बीच यह पहला माैका है जब पूरा परिवार एक साथ एक ही छत के नीचे नजर अाएगा। 


 
विज्ञापन

2 of 4
यादव परिवार सैफई में
पूर्व सीएम एवं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार की शाम अपने पूरे परिवार के  साथ सैफई पहुंचे। उनके साथ पत्नी डिंपल यादव, बच्चे अर्जुन और टीना भी आए हैं। सैफई में एक जमाने में कुर्ता फाड़ होली खेली जाती थी। बाद में मुलायम सिंह यादव ने कुर्ता फाड़ होली के स्थान पर फूलों की होली की नई परंपरा की शुरूआत की।
 
विज्ञापन

3 of 4
यादव परिवार
अब सैफई में मुलायम सिंह यादव के परिवार के साथ गांव एवं आसपास के लोग बड़ी तादाद में फूलों की होली खेलने जाते हैं। होली का फाग गायन भी होता हैं। फाग गायक फाग गाते हैं और मुलायम सिंह यादव उन्हें इनाम देते हैं। सैफई में होली मिलन की तैयारियां की गई। शुक्रवार को मुलायम सिंह यादव एवं अखिलेश यादव के आवास के बाहर होली खेलने एवं लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

 
विज्ञापन

4 of 4
अखिलेश यादव
सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद तेजप्रताप सिंह यादव भी होली उत्सव में शामिल होंगे। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव एवं पूर्व केबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी शुक्रवार को सैफई में होली मनाएंगे। शिवपाल सिंह यादव ने एसएस मेमोरियल में एवं रामगोपाल यादव ने अपने आवास पर होली खेलने की व्यवस्था की है। होली खेलने के बाद परिवार के लोग एक दूसरे से मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें