फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमाम सियासी अटकलों पर लगा विराम, यहां से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे मुलायम सिंह यादव

Sun, 06 Jan 2019 09:13 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
मुलायम सिंह
समाजवादी पार्टी जनवरी महीने के अंत में लोकसभा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर देगी। पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव किस लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे इसका भी अनौपचारिक ऐलान कर दिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद प्रो.रामगोपाल यादव ने शनिवार को जिला पंचायत सभागार में पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की।

 
विज्ञापन

2 of 5
मुलायम सिंह
प्रो.रामगोपाल यादव ने यूपी के इटावा जिले में कार्यकर्ताओं से कहा कि छह सप्ताह के अंदर लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को टिकट मांगने का अधिकार है। टिकट एक को ही मिलता है। कार्यकर्ता प्रत्याशी नहीं साइकिल देखकर जिताने का कार्य करें। इसके लिए दूसरे दलों के नाखुश लोगों से भी संपर्क करें। 

 
विज्ञापन

3 of 5
रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
प्रो. रामगोपाल ने कहा कि प्रदेश में विकास हमने करवाए और नोटबंदी करवाकर लोगों को लाइन में लगवाने वाली भाजपा की यूपी में सरकार बन गई। इस बार कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाजपा की असलियत बताएं। अच्छे दिन लाने वालों के बुरे दिन आने वाले हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार का जाना तय है। तीन राज्यों का नाम लिए बगैर कहा कि यहां पर किसानों ने ही भाजपा को हरवा दिया। उन्होंने बताया कि मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी होंगे।

4 of 5
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि भाजपा के काम देश और जनता के हित में नहीं हैं। लिहाजा जो दल इनके खिलाफ हैं, और साथ नहीं हैं, उन्हें भी एकजुट होकर भाजपा को केंद्र की सत्ता से बेदखल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
रामगोपाल यादव ने कहा कि जो चुनाव पूर्व एकजुट नहीं हो सके उन्हें चुनाव बाद एकजुट होना होगा। इस बार जनता यदि गुमराह न हुई तो यूपी में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा। चुनाव आने पर फिर से मंदिर मुद्दा उछाला जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें